{"_id":"59dbaa7d4f1c1b70548b67f0","slug":"101507568253-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर पंक्चर मिस्त्री की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर पंक्चर मिस्त्री की गोली मारकर हत्या
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
गोली मारकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। घर लौट रहे बाइक सवार टायर पक्ंचर मिस्त्री की गोली मार हत्या कर दी गई। आरोपी हत्या के बाद शव को झाड़ियों में डालकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में मृतक के भाई ने थाना कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फिरोजाबाद जिले के थाना एका गांव गोपालपुर निवासी थान सिंह (35) पुत्र वीरेंद्र कस्बा निधौलीकलां में टायर पंक्चर की दुकान करता है। रविवार शाम वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को झाड़ियों में फेंक दिया और बाइक को गड्ढे में डालकर फरार हो गए। राहगीरों ने बाइक को गड्ढे में और झाड़ियों के पास शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। मामले में मृतक के भाई गजेंद्र ने थाना कोतवाली देहात में अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ दर्ज कराई है।