फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बालिका की हत्या, दफन शव को पुलिस ने निकलवाया

बालिका की हत्या, दफन शव को पुलिस ने निकलवाया

Wed, 27 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
बालिका की हत्या, दफन शव को पुलिस ने निकलवाया
फिरोजाबाद। थाना टूंडला के गांव राजा का ताल (खेड़ा) में आठ वर्षीय बालिका की गोली मारकर हत्या के बाद शव को दफना दिया। बालिका की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार को गड्ढे से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा है। बालिका के परिवारीजन घर में ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने उसके बाबा को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह राजा का ताल खेड़ा निवासी खुशबू (आठ) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बालिका की हत्या करने के बाद उसके शव को घर के निकट की बाजरा के खेत के किनारे गड्ढा खोदकर उसमें दफन कर दिया। घटना के बाद सभी ने चुप्पी साध ली। पुलिस को किसी तरह राजा का ताल में बालिका की हत्या किए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन


राजा का ताल चौकी प्रभारी केपी सिंह पुलिस बल के साथ गांव राजा का ताल में पहुंचे तो देखा कि बालिका के परिजन ताला लगाकर पहले ही फरार हो गए थे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बालिका के शव को गड्ढे से बाहर निकाला तो दंग रह गई। बालिका का शव लहूलुहान अवस्था में था। उसके सीने एवं हाथ में गोली लगने के निशान था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि बालिका को पीठ पर गोली सटा कर मारी गई है। गोली पीठ से पार सीने से ऊपर निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बालिका के बाबा लटूरी सिंह यादव को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी राजेश सिंह, सीओ सिटी डा. अरुण कुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पड़े खून के सैंपल पुलिस ने लिए हैं। प्रभारी निरीक्षक टूंडला भानु प्रताप सिंह ने कहा कि बालिका की गोली मारकर हत्या की है।


प्रभारी निरीक्षक टूंडला भानु प्रताप सिंह ने बताया बालिका के पीठ में सटाकर गोली मारी गई है। संभवता बालिका ने बचाव को दाहिना हाथ सीने में रख लिया होगा। इस कारण गोली सीने में लगकर हाथ को पार करके निकली है।

ग्रामीणों की मानें तो खुशबू की गोली लगने के बाद उसे लहूलुहान अवस्था में उपचार कराने के लिए प्राइवेट डाक्टर के पास दौड़े थे। डाक्टर के मृत घोषित करने के बाद ही उसके शव को खेतों में दफन कर दिया था।

बाबा लटूरी सिंह ने बताया कि बालकिशन के तीन बेटियां हैं। इसमें खुशबू सबसे बड़ी थी। वह गांव के प्राइमरी स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ती थी। दूसरे नंबर की चिरैया छह वर्ष एवं तीन वर्ष के साक्षी सबसे छोटी है। बाल किशन अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर का है। वह ट्रैक्टर चलाने, खेती का काम करता है। बताते हैं पत्नी रूबी से मायके जाने को लेकर विवाद होता रहता था।


राजा का ताल में दहशत भरा माहौल दिखाई दिया। ग्रामीण घटना के संबंध में मुंह खोलने को तैयार नहीं है। परिवार के बारे में कोई कुछ नहीं बताया। अधिकांश ग्रामीण यही बोले कि मैने तो परिवार को कभी देखा ही नहीं। एक युवक ने घटना के संबंध में जानकारी देनी चाही तो गांव की महिलाओं ने उसे हड़का कर चुप कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed