फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पंचायती बाग में लटका मिला युवक का शव

पंचायती बाग में लटका मिला युवक का शव

Sun, 24 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
पंचायती बाग में लटका मिला युवक का शव
suicide
कासगंज (गंजडुंडवारा। कस्बे के पंचायती बाग के स्नानघर में रविवार की सुबह एक युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। बदबू आने पर स्नानघर का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर कई दिन पुराना शव लटका देख लोग हैरत में आ गए। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बताया गया है कि रविवार की सुबह पंचायती बाग के स्नानघर से बदबू आ रही थी। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो स्नानघर में युवक का शव फंदे पर झूल रहा था।
विज्ञापन


आनन-फानन में पुलिस ने बाथरूम का गेट तुड़वाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। युवक कौन है, कहां का है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ कर्मवीर सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। युवक के शव को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक युवक की उम्र करीब 35 वर्ष है। उसके गले में एक अंगोछा पड़ा हुआ था। माना जा रहा है कि युवक ने उसी अंगोछे से फंदा लगाकर आत्महत्या की होगी। युवक काली पेंट एवं सफेद शर्ट पहने था। शव के तीन चार दिन पुराना होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बाथरूम में खून भी बिखरा पड़ा था और उसके सिर में चोट पर पट्टी बंधी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पंचायती बाग में रामलीला का मंचन भी चल रहा है और यह स्नान घर भी मंच के पास में ही बना हुआ हैै। इसके चलते पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed