फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बेटियां आगे बढ़ती हैं तो राष्ट्र आगे बढ़ता है: कप्तान सिंह

बेटियां आगे बढ़ती हैं तो राष्ट्र आगे बढ़ता है: कप्तान सिंह

Tue, 19 Sep 2017 08:03 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
बेटियां आगे बढ़ती हैं तो राष्ट्र आगे बढ़ता है: कप्तान सिंह
beti bachao beti padhao - फोटो : demo
वृंदावन (मथुरा)। कृष्ण कृपाधाम में चल रहे हरियाणा रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रशिक्षण शिविर में हरियाणा-पंजाब के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने बालिकाओं से राष्ट्र व समाज के लिए भी कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब बेटियां आगे बढ़ती हैं तब पूरा समाज और राष्ट्र आगे बढ़ता है। हरियाणा-पंजाब के राज्यपाल ने कहा कि आज के दौर में युद्ध करने की जरूरत नहीं है। अशिक्षा, बेरोजगारी, गंदगी और बीमारियों से लड़ना युद्ध के समान ही है। आज समाज को शिक्षित करने के साथ स्वच्छता की जरूरत है। गीतामनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि नारी की अस्मिता और सुरक्षा के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है। भारतीय संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों को पोषित करने की जिम्मेदारी नारी शक्ति के ऊपर ही है। नेशनल ब्लाइंड ऐसोसिएशन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुषमा गुप्ता और रेडक्रॉस हरियाणा के उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद के सेवाभावी आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र कल्याण व विश्वबंधुत्व की भावना से पार करने की जरूरत है। इस अवसर पर महंत फूलडोल बिहारीदास, महामंडलेश्वर नवलगिरी, स्वामी आदित्यानंद, स्वामी गोविंदानंद तीर्थ, संजीव कृष्ण ठाकुरजी, अजीत सिंह पटवा, प्रमोद गुप्ता, अनीता शर्मा, संजीव धीमान, रोहित शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed