{"_id":"599881ea4f1c1b1b0e8b45de","slug":"101503166954-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो पलटने से अमित जानी घायल, सुरक्षा अधिकारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो पलटने से अमित जानी घायल, सुरक्षा अधिकारी की मौत
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शनिवार की दोपहर को करीब बारह बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर राया क्षेत्र में स्कार्पियो पलट जाने से शिवपाल सिंह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष अमित जॉनी घायल हो गए जबकि उनके पर्सनल सुरक्षा अधिकारी की मौत हो गई है। अमित जानी दिल्ली जा रहे थे। अमित को नयति अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सूचना पाकर परिवार वाले भी पहुंच गए थे।
अमित जानी मेरठ में जानी इलाके के रहने वाले हैं। वह शिवपाल सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। अमित जानी अपने पर्सनल सुरक्षा अधिकारी अमित चौधरी के साथ लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। शनिवार की दोपहर को करीब 12 जब इनकी स्कार्पियो राया थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 111 पर पहुंची तो अचानक स्कार्पियो का टायर फट गया और बेकाबू स्कार्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में अमित जानी घायल हो गए जबकि उनका पर्सनल सुरक्षा अधिकारी अमित चौधरी (50) पुत्र भगत सिंह निवासी भूपा जानसठ मुजफ्फरनगर की मौत हो गई। घायल अमित जानी को उपचार के लिए नयति अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उनके हाथ और पैर में फ्रैक्चर है। हादसे की जानकारी सपा नेता शिवपाल सिंह को भी दे दी गई है। उन्होंने तत्काल अपने समर्थकों को अमित जानी के पास भेजकर हालचाल जाना। हालांकि कहा जा रहा था कि शिवपाल सिंह भी आ रहे हैं लेकिन शाम तक वह पहुंचे नहीं थे। राया प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि अमित जानी घायल हुए हैं तो उनके पीएसओ की मौत हुई है।
चर्चाओं में रहे हैं अमित जानी
मथुरा। अमित जानी हमेशा चर्चाओं में रहे हैं। लखनऊ में मायावती की मूर्ति तोड़ने का आरोप उन पर लगा था। कन्हैया को भी मारने की धमकी दी गई थी। मेरठ में कुछ ऐसे होर्डिंग्स लगा दिए थे जिन पर मथुरा की सियासत में खूब हल्ला मचा था। पुलिस ने उनकी तलाश में कई जगह दबिश दी थी। अमित जानी ने पहले यूपी नवनिर्माण सेना का भी गठन किया था।