{"_id":"5995dee14f1c1bdb098b4659","slug":"101502994145-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बराबरी पर छूटी 1.21 लाख की कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बराबरी पर छूटी 1.21 लाख की कुश्ती
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगांव (मथुरा)। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कस्बे में आयोजित कुश्ती दंगल में अंतिम कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल में कई प्रांतों के पहलवानों ने दांव-पेच दिखाए। दंगल में 5100 रुपये से शुरू हुई इनामी कुश्ती 1.21 लाख रुपये तक पहुंच गई। अंतिम कुश्ती ब्रज केशरी देवेंद्र पहलवान और पंजाब केशरी सुखवीर सिंह के बीच हुई।
इस दौरान मानवेंद्र पहलवान नंदगांव ने 31 हजार की कुश्ती जीती। चित्रा पहलवान, गोलू, पहलवान, सतेंद्र आदि ने भी अपने करतब दिखाए। 11 और 21 हजार के बीच दो दर्जन से अधिक कुश्तियां लड़ी गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेला जाना चाहिए।
उधर, अंतिम कुश्ती दंगल कमेटी की ओर से 31 हजार पर शुरू हुई, बाद में कुश्ती के इनाम की राशि कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, दानो, ब्रजो, भागीरथ चौधरी, कल्लू, नंदो पंडित, चेतन गोस्वामी, उमराव पहलवान आदि के सहयोग से 1.21 लाख रुपये पर पहुंच गई। 12 मिनट तक चली कुश्ती को देख दर्शक रोमांचित हो गए। अंत में कुश्ती बराबरी पर छूटी। दोनों पहलवानों को 51-51 हजार रुपये की नकद धनराशि इनाम में दी गई। इस अवसर पर बदन सिंह पहलवान पूर्व चेयरमैन, दानो, माना भगत, ऊधम सिंह, प्रताप चौधरी पूर्व चेयरमैन, रामहरी पहलवान आदि मौजूद रहे।