{"_id":"59739aa24f1c1b47308b4577","slug":"101500748450-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार पर पलटी मैक्स, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल सवार पर पलटी मैक्स, युवक की मौत
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। गांव जौंधरी के समीप टक्कर के बाद जीप असंतुलित होकर साइकिल सवार के ऊपर पलट गई। इससे साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, जीप में बैठीं सवारियां भी मामूली रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव शाहपुर निवासी सरमान अली लगाकर विसातबाने का सामान बेचता है। वह साइकिल द्वारा नारखी जा रहा था। गांव जौंधरी के समीप पहुंचा था, तभी पीछे से आ रही मैक्स जीप में साइकिल में टक्कर मार दी और सरमान अली मौके पर ही गिर पड़ी। इसी बीच चालक ने संतुलन खो दिया और मैक्स जीप भी सरमान अली के ऊपर पलट गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मैक्स जीप में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सरमान अली की मौत की खबर को परिवारीजनों को देने के साथ ही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष नारखी का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर आने पर आरोपी जीप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर आई है। वहीं, घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया।