{"_id":"596a5a744f1c1bf7038b4599","slug":"101500142196-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासों के सत्यापन के नाम पर वसूली पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासों के सत्यापन के नाम पर वसूली पर हंगामा
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों के साथ छलावे की शिकायतें लगातार आ रहीं हैं। शनिवार को जगदीशपुरा, गुलाब नगर के लोगों ने मारुति स्टेट चौराहे पर इसको लेकर जमकर हंगामा किया।
लोगों का कहना था कि आवेदन करते समय 200 रुपये लिए गए थे। अब उनका नाम लिस्ट में आ गया है।
नगर निगम द्वारा नामित एनजीओ के कर्मचारी मारु ति स्टेट में 15 दिन से सत्यापन कार्य कर रहे हैं। वे सत्यापन के नाम पर लाभार्थियों से पैसा वसूल रहे हैं। पैसा न देने पर सूची से नाम काटने की धमकी देते हैं।
महिलाओं ने बताया कि अगर हम इतने ही पैसे वाले होते तो इस योजना के तहत आवेदन ही क्यों करते। वहीं, सत्यापन कर रहे कर्मचारी हंगामा देख भाग निकले। पुलिस ने लोगों को समझाकर चौराहे से हटाया। पुलिस के अनुसार, मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। उधर, एनजीओ के सरयू बाबू ने बताया कि सत्यापन में धनराशि मांगने वाले लोग एनजीओ से जुड़े नहीं होंगे।