{"_id":"59416a2b4f1c1b9a6b8b4698","slug":"101497459243-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी-राजस्\nथान में होगा परिवहन का करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी-राजस् थान में होगा परिवहन का करार
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। वृंदावन सहित प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों को यातायात के माध्यम से जोड़ने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के सभी बस स्टेशनों को एक नेटवर्क के माध्यम से जोड़ा जाएगा। यह बात प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने वृंदावन आगमन पर कही। उन्होंने बताया कि आगरा वृंदावन के लिए राजस्थान रोडवेज से यूपी सरकार ने समझौता किया है।
अब राजस्थान से आने वाले पर्यटकों और यूपी से राजस्थान जाने वाले पर्यटकों के लिए दोनों प्रदेशाें के बीच कई बसें संचालित होगीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विभिन्न जगहों पर जो उपेेक्षित बस स्टैंड पड़े हैं, उन्हें उभारने के साथ विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार जल्द ही एक कार्य योजना लाने जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में चालू वाहनों की डग्गेमारी को रोकने के लिए भी सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ब्रज में श्रावण माह से लेकर कार्तिक माह तक उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए बसों की संख्या और उनका संचालन बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
वृंदावन बस स्टैंड से प्रदेश के सभी बस स्टेशनों को जोड़ने के लिए भी प्रदेश सरकार जल्द कोई निर्णय लेगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों से कार्य योजना मांगी गई है। साथ ही उन्होंने वृंदावन से लखनऊ के लिए बंद बस सेवा के रोके जाने पर उन्होंने कहा कि यह बस सेवा किस कारण बंद है इसकी जानकारी कर वह जल्द ही शुरूकराएंगे।