{"_id":"593ed3621126f46c608b4572","slug":"101497289570-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की दुकान पर हुए विवाद में की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल की दुकान पर हुए विवाद में की फायरिंग
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल की दुकान पर हुए विवाद में फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली (मैनपुरी)।
थाना क्षेत्र के घिरोर रोड स्थित मोबाइल की दुकान पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। गोली लगने से दुकानदार घायल हो गया। वहीं फायरिंग से इलाके में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों का पीछा भी किया।
थाना क्षेत्र के गांव विशुनगढ निवासी संतोष यादव घिरोर रोड तिराहा पर अर्जुन मोबाइल प्वाइंट का संचालन करता है। वर्तमान में वह मोहल्ला शिव नगर में रह रहा है। सोमवार शाम को जब वह दुकान पर बैठा था। तभी बाइक पर सवार युवक चिप में डाउनलोडिंग कराने आया। चिप डाउनलोड के बाद दोनों के बीच रुपये को लेकर विवाद होने लगा। इसके बाद युवक ने दुकान से बाहर निकल कर फोन कर दोस्तों को बुला लिया।
कुछ ही देर में एक बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली संतोष के सिर को छूते हुए निकल गई। जिससे वह घायल होकर दुकान पर ही गिर गया। अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे युवकों का पीछा भी किया मगर कोई हत्थे नहीं चढ़ सका। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।