{"_id":"593d94694f1c1b9d688b4605","slug":"101497207913-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की आय दोगुनी करने को होने लगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की आय दोगुनी करने को होने लगा काम
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। किसानों की आय दो गुनी करने को लेकर बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने की तकनीक का सहारा लिया जाएगा। लखनऊ से आनलाइन मानीटरिंग की जाएगी। बंजर भूमि का डिजिटल मैप तैयार कर कृषि वैज्ञानिक आनलाइन सलाह देंगे।
जनपद में यमुना किनारे के खादर, व अन्य इलाकों में बंजर हो रही जमीन को भूमि संरक्षण के तहत उपजाऊ बनाने को लेकर काम चल रहा है। इसमें ब्लाक स्तर पर चल रही भूमि संरक्षण की योजनाओं की निगरानी लखनऊ से होगी। यमुना के खादरों की जमीन पानी के कटाव व रेती की वजह से खराब हो रही है।
तटबंध बनाने व मेंड़बंदी, पौधे लगाने व उर्वरा शक्ति बढ़ाने को ढैंचा बुआई कर जोतना आदि काम चल रहे हैं। इस बंजर जमीन का डिजिटल मैप तैयार कराया जाएगा। ज्यादा खराब जमीन का फोटोग्राफी कराकर कृषि विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
उपकृषि निदेशक राकेश बाबू ने बताया कि जमीनों की मैपिंग कराने पर काम शुरू कराया जा रहा है। इसमें उपजाऊ, खराब जमीन की अलग-अलग मैपिंग हो रही है। इसे कृषि विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।