{"_id":"618297ffa44f5e2cdb47e4d4","slug":"1008-diyas-were-lit-in-ramlila-maidan-mainpuri-news-agr5136214127","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला मैदान में जलाए गए 1008 दीये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला मैदान में जलाए गए 1008 दीये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। छोटी दिवाली पर बुधवार को शहर के रामलीला मैदान में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मैदान में 1008 दीपों को जलाया गया। रामलीला कमेटी ने श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी में मिठाइयां भी वितरित कीं।
रामलीला मैदान में बुधवार की शाम आचार्य पंड़ित शील नामाचार्य ने विधि विधान से भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और भगवान राम व सीता मैया का पूजन कराया। पूजन के पश्चात रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा मैदान में 1008 दीपों को जलाकर खुशियां मनाईं। प्रसाद का वितरण किया गया। आचार्य पंड़ित शील नामाचार्य ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम 14 वर्ष के बनवास के बाद अयोध्या लौटे तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। उसी परंपरा के तहत दिवाली का त्योहार मनाया जाता है।
इस दौरान पूर्व विधायक अशोक चौहान, रामलीला कमेटी के मंत्री रमेश चंद्र सराफ, उपाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, अनिल अग्रवाल, अशोक गुप्ता पप्पू, कोषाध्यक्ष बीनू बंसल, आदित्य जैन, नरेंद्र राठौर, अरुण तोमर, सतेंद्र गौर, अजय गुप्ता, ओमकुमार चौहान, मनोज चौहान, हाकिम राजपूत, सुरेंद्र चौहान चक्कर, हर्ष गुप्ता, कुलदीप सिंह, धीरज बाबू, धीरेंद्र वैश्य, प्रभु पांडेय, नवीन सराफ, अमरनाथ भारद्वाज, गौरव जैन, संतोष भारद्वाज, रंजीत सक्सेना, हरेंद्र चौहान, कुलदीप सक्सेना, अशोक शाक्य आदि मौजूद रहे।