फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   100 croreth corona vaccine drive in agra goes 27 lakh india celebration latest news

सौ करोड़ टीकाकरण: आगरा का आंकड़ा 27 लाख के पार, तीन दिन में पूरा होगा 31 लाख का लक्ष्य

Thu, 21 Oct 2021 01:16 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 21 Oct 2021 01:16 PM IST
सार

देश में सौ करोड़ लोग भरोसे का टीका लगवा चुके हैं। इस उपलब्धि पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा स्मारकों को तिरंगा रोशनी से जगमग किया जा रहा है। आगरा में ताजमहल को छोड़कर सभी स्मारक रात भर जगमगाएंगे।
 

विज्ञापन
100 croreth corona vaccine drive in agra goes 27 lakh india celebration latest news
आगरा: कोरोना वैक्सीन लगवाती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान में देश ने आज इतिहास रच दिया है। गुरुवार को कोरोना टीकाकरण के 100 करोड़ के आंकड़े को देश ने पार कर लिया। ताजनगरी में भी टीकाकरमण अभियान जोरों पर चल रहा है। सौ करोड़ टीकाकरण के मौके पर जश्न मनाने की तैयारी है। टीकाकरण के इस अभियान को सफल बनाने में आगरा सहित पूरे उत्तर प्रदेश का अहम योगदान है। संस्कृति मंत्रालय ने इस मौके पर कोरोना योद्धाओं के सम्मान में 100  धरोहरों को तिरंगे के तीनों रंगों से रोशन किया है। आगरा में ताजमहल को छोड़कर सभी स्मारक तिरंगी लाइट से जगमगाए हैं। लोगों में टीकाकरण को लेकर उत्साह है।

विज्ञापन


तीन दिन में 31 लाख का होना है टीकाकरण
ताजनगरी के 18 साल से अधिक उम्र के 31.50 लाख का टीकाकरण होना है। इसमें से 27.77 लाख को डोज लग चुकी हैं। ऐसे में बचे हुए लोगों को टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग चार दिनों में 3.33 लाख लोगों को टीका लगाएगा। इसके लिए कार्ययोजना बना ली है। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि गुरुवार और शनिवार को 74-74 हजार लोगों को टीका लगेगा। शुक्रवार को 1.11 लाख लोगों को टीका लगाया जाएगा। 18 साल से अधिक उम्र के लोग, जिनको टीका नहीं लगा है, वह आधार कार्ड लेकर बूथों पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। बुधवार को 21,292 लोगों को टीकाकरण हुआ। इसमें 10,361 लोगों को पहला और 10,931 लोगों को दूसरा डोज लगाया गया है।
विज्ञापन

अब तक हुआ टीकाकरण
आगरा में टीकाकरण अभियान में तेजी दिख रही है। अब तक कुल 27,98,625 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। 21,22,722 लोग पहला डोज ले चुके हैं। वहीं 6,75,903 लोग दूसरा डोज ले चुके हैं। जल्द ही तीस लाख का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...
टीके की रफ्तार: कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ डोज लगने के क्या मायने हैं, क्या कोरोना खत्म हो गया?
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed