{"_id":"663b1d1bcf3190842409084a","slug":"10-tourists-fell-ill-due-to-scorching-sun-and-extreme-heat-in-taj-mahal-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ताज में गर्मी से 10 सैलानी हुए बीमार; केरल, गुजरात, बंगाल से आए थे घूमने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ताज में गर्मी से 10 सैलानी हुए बीमार; केरल, गुजरात, बंगाल से आए थे घूमने
Wed, 08 May 2024 12:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 08 May 2024 12:08 PM IST
सार
ताज में गर्मी से 10 सैलानी बीमार हो गए। उन्हें उपचार दिलाया गया। यह लोग केरल, गुजरात, बंगाल से घूमने आए थे। मुख्य गुंबद और सेंट्रल टैंक के बीच धूप से तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में सबसे गर्म रहे आगरा में ताजमहल का दीदार करने आए 10 सैलानी बीमार हो गए। 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान में ताजमहल के मुख्य गुंबद और सेंट्रल टैंक के बीच तेज धूप में पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें प्राथमिक उपचार देना पड़ा।
विज्ञापन
मंगलवार को ताजमहल में चेन्नई से आए पलानिवेल, गुजरात से आए महेंद्र सिंह, अजित सिंह, देवबा लक्ष्मणजी, सुमन की तबीयत खराब हुई तो केरल से आई अन्ना मारिया, केएस मनिकल, मैसूर की रेशमा परवीन और मदीहा बेग को चक्कर आ गए।
विज्ञापन
उन्हें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के कर्मचारियों ने ओआरएस और ठंडा पानी पिलाया और डिस्पेंसरी ले जाकर प्राथमिक चिकित्सा दिलाई। ताजमहल में दहकते संगमरमर के कारण एक महीने में 350 से ज्यादा पर्यटकों की तबीयत खराब हो चुकी है, जिन्हें उपचार दिया गया है।
विज्ञापन