{"_id":"63d64e29914fc0160d4d50c9","slug":"10-prisoners-from-kashmir-were-sent-to-agra-central-jail-including-two-pakistanis-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: केंद्रीय कारागार भेजे गए कश्मीर से 10 बंदी, इनमें दो पाकिस्तानी भी शामिल, कड़ी सुरक्षा में लाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: केंद्रीय कारागार भेजे गए कश्मीर से 10 बंदी, इनमें दो पाकिस्तानी भी शामिल, कड़ी सुरक्षा में लाए गए
Sun, 29 Jan 2023 04:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 29 Jan 2023 04:17 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर से 10 बंदियों का आगरा की सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया है। इसमें से दो पाकिस्तानी बंदी भी शामिल हैं। इन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच आगरा लाया गया।
विज्ञापन
आगरा सेंट्रल जेल
- फोटो : self
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित केंद्रीय कारागार में एक बार फिर जम्मू कश्मीर से बंदी भेजे गए हैं। इस बार 10 बंदियों को यहां भेजा गया है। इनमें से दो पाकिस्तानी और 8 कश्मीरी हैं। इससे पहले भी एक सैंकड़ा बंदी यहां भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
आगरा भेजे जाने वाले 8 कश्मीरी बंदियों में 7 पीएसए एक्ट के तहत सजायाफ्ता हैं। जबकि एक हत्या और पीएसए एक्ट दोनों में शामिल है। इसके अलावा पाकिस्तानी बंदियों में सियालकोट और बबेरा के बंदी शामिल हैं।
विज्ञापन
पहले भी आ चुकी है 100 बंदियों की खेप
जेल अधीक्षक आरके मिश्रा ने बताया कि पूर्व में भी केंद्रीय कारागार में जम्मू कश्मीर से बंदी भेजे जा चुके हैं। इससे पहले तकरीबन 100 बंदियों की खेप आगरा आई थी। इनमें से कई को शिफ्ट किया जा चुका है। अब जेल में 78 बंदी रह गए हैं। इन बंदियों को अलग बैरक में विशेष सुरक्षा के साथ रखा गया है।
विज्ञापन