{"_id":"60e32d678ebc3ec23565eb17","slug":"10-lakh-stolen-of-passenger-on-expressway-bus-was-going-from-indore-to-delhi-police-checked-cctv-footage","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: एक्सप्रेसवे पर यात्री के 10 लाख रुपये चोरी, इंदौर से दिल्ली जा रही थी बस, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: एक्सप्रेसवे पर यात्री के 10 लाख रुपये चोरी, इंदौर से दिल्ली जा रही थी बस, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज
Mon, 05 Jul 2021 09:33 PM IST
सुशील कुमार कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 05 Jul 2021 09:33 PM IST
सार
वाटगंज स्ट्रीट, कोलकाता निवासी मोहम्मद जहांगीर खां ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली की आरिफ इंजीनियरिंग कंपनी में सुपरवाइजर है। कंपनी की इंदौर शाखा के आईआईटी सिमरोल में कार्यररत है।
विज्ञापन
एएमटीएस बस सेवा
- फोटो : amts.co.in
विस्तार
यमुना एक्सप्रेसवे पर इंदौर से दिल्ली जा रही बस में सवार एक निजी कंपनी के कर्मचारी के बैग से 10 लाख रुपये चोरी हो गए। सोमवार की सुबह आगरा के खंदौली टोल प्लाजा के समीप कैंटीन में बस के रुकने पर घटना होने की शिकायत उसने पुलिस से की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले पर सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने खंदौली थाना पुलिस को तहरीर दे दी है।
वाटगंज स्ट्रीट, कोलकाता निवासी मोहम्मद जहांगीर खां ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली की आरिफ इंजीनियरिंग कंपनी में सुपरवाइजर है। कंपनी की इंदौर शाखा के आईआईटी सिमरोल में कार्यररत है। यह कंपनी सरकारी संस्थाओं मे प्रोजेक्ट खरीद कर लगवाती है। पीड़ित के मुताबिक तीन दिन पूर्व कंपनी के मालिक राजेश मोगा ने उसे फोन किया की वह उसके चचेरे भाई आनंद मोगा से 10 लाख रुपये लेकर दिल्ली आ जाए।
आनंद इंदौर से 50 किलो मीटर देवास में रहता है। वह देवास जाकर रुपये लाया था। रकम बैग में रखकर सोमवार को कमल ट्रेवल्स की स्लीपर बस से दिल्ली जा रहा था। बस में उसके अलावा 24 अन्य सवारियां थीं। मोहम्मद जहांगीर ने बताया कि बस रास्ते में एक जगह रुकी थी। वह वह कुछ देर के लिए नीचे उतरा था। लौटने पर बैग सही सलामत था। इस बीच कई सवारियां रास्ते में उतरी और चढ़ी थीं। सोमवार की सुबह 6 बजे बस खंदौली टोल प्लाजा के समीप कैंटीन पर पहुंचीं। तब वह कैंटीन में चाय लेने गया था।
विज्ञापन
लौटा, तो बैग का सामान बिखरा मिला। 10 लाख रुपये का पैकेट भी गायब था। बताया कि बैग काटकर रुपये निकाले गए हैं। सूचना पर चौकी टोल प्लाजा पुलिस पहुंची। बस के चालक दिनेश शर्मा और सुरेश त्यागी, हेल्पर रामबाबू से पूछताछ की। तीनों ने बताया कि बस में कोई अनजान व्यक्ति नहीं चढ़ा था। पुलिस ने कैंटीन पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी देखा। उससे भी कुछ पता नहीं चला। टोल प्लाजा चौकी इंचार्ज ललित कुमार ने बताया कि फुटेज में पीड़ित बस से उतरते और चढ़ते भी नजर नहीं आया है। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।
आनंद ने कोरोना के इलाज के लिए उधार लिया था
कंपनी के सुपरवाइजर मोहम्मद जहांगीर ने बताया की आनंद कंपनी के मालिक राजेश मोगा का चचेरा भाई है। कुछ दिन पूर्व आनंद के परिवार में किसी सदस्य को कोरोना संक्रमण हो गया था। जिसके इलाज के लिए आनंद ने राजेश मोगा से 10 लाख रुपये उधार लिए थे। जरूरत पड़ने पर कंपनी के मालिक राजेश मोगा के कहने पर वह आनंद से रुपये लेकर दिल्ली जा रहा था।