फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   10 days for the measurement of school land

स्कूल की जमीन की पैमाइश के लिए 10 दिन की मोहलत

Fri, 27 May 2022 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
10 days for the measurement of school land
बाह। बिजौली की सड़क के गाटा संख्या पर दुकान आवंटन की आड़ में जूनियर हाईस्कूल की जमीन पर भू माफिया कब्जे के प्रयास में जुटा है। यह आरोप लगाते हुए लामबंद हुए शिक्षक जमीन की पैमाइश के लिए बृहस्पतिवार को धरने पर बैठे हैं। धरनारत शिक्षकों ने पैमाइश के लिए प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के अध्यक्ष अहिवरन सिंह परिहार ने हाईकोर्ट के आदेश के तहत पैमाइश न होने पर भूख हड़ताल का एलान किया है। सेवा निवृत्त शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजबहादुर शर्मा ने विद्यालय की भूमि पर कब्जे का प्रयास कर रहे भू माफिया को रोकने और आवंटन रद करने की मांग सरकार से की है। इस मामले में बीएसए महेश चंद ने भी स्कूल की जमीन पर हो रहे कब्जे के प्रयास पर जमीन की पैमाइश करने के लिए एसडीएम को पत्र लिखा है। धरना प्रदर्शन में रामानंद शर्मा, मान सिंह, रतन सिंह, बनवारी लाल, सत्य प्रकाश मौर्य, सतीश कुमार, आशोक कुमार, देशराज, उमेश, आशाराम शर्मा, संजीव कुमार, बबलू, छविराम, सुनीता बघेल, बुशरा रहमानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed