{"_id":"5e9407288ebc3e774252df72","slug":"10-corona-patients-from-agra-to-will-be-shifted-to-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus: आगरा से कोरोना के 10 मरीजों को मैनपुरी में शिफ्ट किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus: आगरा से कोरोना के 10 मरीजों को मैनपुरी में शिफ्ट किया गया
Mon, 13 Apr 2020 04:22 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 13 Apr 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में मिले कोरोना वायरस से संक्रमित 10 मरीजों को अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के निर्देश के बाद रविवार की रात मैनपुरी में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्हें भोगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बने आइसोलेशन वार्ड लेविल-एक में भर्ती कराया गया है।
अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एके पांडेय को पत्र लिखकर आगरा से 10 कोरोना संक्रमित मरीजों को मैनपुरी स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे।
इसके बाद रविवार की देर रात आगरा से सभी 10 मरीजों को मैनपुरी लाया गया। यहां जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह व सीएमओ डॉ. एके पांडेय के निर्देशन में सभी 10 मरीजों को भोगांव में स्थापित किए गए आइसोलेशन वार्ड लेविल-एक में रखा गया है।

Trending Videos
आइसोलेशन वार्ड में कुल 13 संक्रमित
सोमवार को सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने टीम के साथ आईसोलेशन वार्ड पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। यहां मरीजों की देखभाल कर रही टीम को सतर्क किया गया है कि वे बचाव के सभी संसाधनों का प्रयोग करते हुए मरीजों की देखभाल करें। भोगांव के आइसोलेशन वार्ड में कुल 13 संक्रमित हैं। इनमें तीन मैनपुरी के हैं।
आगरा में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके कारण इनके आइसोलेशन में भी परेशानी आने लगी है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 138 हो गई है। इनमें 124 मामले सक्रिय हैं। इससे पूर्व आगरा से 10 मरीजों को को मथुरा के वृंदावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शिफ्ट किया जा चुका है>