{"_id":"61f57eb8435e1f390952d074","slug":"10-corona-cases-found-kasganj-news-agr5227394198","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मी सहित 10 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मी सहित 10 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले में शनिवार को स्वास्थ्य कर्मी सहित 10 कोरोना संक्रमित मिले। इसके बाद जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 589 पर पहुंच गया। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं, 43 संक्रमित स्वस्थ हो गए।
स्वास्थ्य विभाग को मिली आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें तीन बच्चे, पांच युवा, एक व्यक्ति 40 वर्ष ऊपर आयु और एक सीनियर सिटीजन शामिल हैं। ये संक्रमित सहावर के गनेशपुर, गड़िया हिमोली, बोंदर, खाता इकबाल नगर, पटियाली के गूंदरागंज, अमांपुर के स्वास्थ्य केंद्र कर्मी एवं शहर के पंखावाला बाग में निकले हैं। एंटीजन से कराई गई 848 जांच में एक भी संक्रमित नहीं निकला। संक्रमितों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। टीम ने सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया। जिले में 43 संक्रमित स्वस्थ हो गए। अब 51 मरीज सक्रिय रह गए है।
सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट करने के बाद दवा की किट उपलब्ध कराई गई है। कोरोना के मामलों में गिरावट आई है, लेकिन लोग लापरवाही न बरतें। कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन करें।