फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   1 dead and 3 injured in kasganj

सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत, तीन लोग घायल

Tue, 02 Mar 2021 12:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
1 dead and 3 injured in kasganj
अलग-अलग सड़क हादसों में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए। पटियाली के मेन चौराहा पर तेज गति से आ रही कार ने मासूम बच्ची को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सोरों मार्ग पर हुए सड़क हादसे में टेंपो पलटने से उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पटियाली के मोहल्ला जोशियान निवासी जितेंद्र की चार वर्षीय पुत्री दिव्या अपनी दादी उषादेवी के साथ सोमवार की सुबह बाजार के लिए जा रही थी। वह जब चौराहे पर पहुंची तो अलीगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे दिव्या (4) गंभीर घायल हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार चालक कार को छोड़कर मौके से भाग गया। हादसे की जानकारी जब परिजनों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। बच्ची का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

वहीं सोरों मार्ग पर भिटौना के समीप एक टेंपो अनियंत्रित हो कर पलट गया। जिससे उसमें सवार विजय निवासी मोहल्ला नबाब, शिवम गुप्ता एवं भूूदेव निवासी कासगंज गंभीर घायल हो गए। हादसे पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां का था रो रो कर बुरा हाल
कार की टक्कर से मौत का शिकार हुई दिव्या एक भाई और एक बहन थी। उसकी मौत के बाद अब केवल उसका छोटा भाई ही रह गया है। अपनी पुत्री की मौत से उसकी मां सपना का रो-रो कर बुरा हाल था।

ासगंज के पटियाली में कार की टक्कर से मृत मासूम के परिजन रोते बिलखते

ासगंज के पटियाली में कार की टक्कर से मृत मासूम के परिजन रोते बिलखते- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed