{"_id":"637662f0d112c378a9794105","slug":"1-82-lakh-students-will-appear-for-the-first-time-by-filling-omr-seats-agra-news-agr5537714125","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों में पहली बार आधुनिक ढंग से होगी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों में पहली बार आधुनिक ढंग से होगी परीक्षाएं
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के 1867 परिषदीय व कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पढ़ने वालेे 1.82 लाख छात्र-छात्राएं पहली बार ओएमआर सीट भरकर परीक्षा देंगे। 22 नवंबर को लर्निंग लेबल जांच के लिए एक दिनी तिमाही परीक्षा होगी। पहली बार इस परीक्षा में सचल दल का भी गठन किया जाएगा। इसमें एसडीएम से लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।
परिषदीय व कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का शैक्षिकस्तर बढ़ाने के लिए निपुण भारत मिशन अभियान चल रहा है। इसके तहत बीते दिनों परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को विशेष रूप से प्रशिक्षित भी किया गया था। इसके बाद अब बच्चों के शैक्षिक स्तर को देखने के लिए आगामी 22 नवंबर को तिमाही परीक्षा शासनस्तर पर तय की गई है। बताते चलें कि जिले में 1867 परिषदीय व आठ कस्तूरबा गांधी विद्यालय जिले में संचालित हैं। इनमें कुल 1.82 लाख छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं।
बीएसए कार्यालय के अनुसार राज्य परियोजना कार्यालय से विद्यालयवार प्रश्नपत्र व ओएमआर सीट जिले को उपलब्ध होगी। जिसे विद्यालयों तक पहुंचाया जाएगा। प्रश्नपत्रों को हल करते हुए छात्र-छात्राएं ओएमआर सीट को भरेंगे। इस सीट को शिक्षक सरल एप पर स्कैन करेंगे। जांच के बाद परिणाम भी एप के माध्यम से ही प्राप्त होगा।
विज्ञापन
40 प्रतिशत बच्चे किताब से वंचित
परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 40 फीसद बच्चे अभी भी नई किताबों से वंचित हैं। नामित एजेंसियों की लापरवाही के चलते कई तरह की पुस्तकें अभी नहीं पहुंच पाईं हैं। नतीजा यह है कि अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में हजारों बच्चे अभी नई किताब से वंचित हैं। विभाग के अनुसार मंगलवार को किताबों की एक और खेप जिला मुख्यालय पहुंच रहीं हैं। इससे किताबों की संख्या में वृद्धि होगी।