फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   1.28 lakh doses for teenagers

आज से किशोरों को लगेगा कोरोना का टीका

Sun, 02 Jan 2022 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
1.28 lakh doses for teenagers
कासगंज। जिले के 1.28 लाख किशोरों को सोमवार से कोरोना से सुरक्षा चक्र दिया जाएगा। विभाग ने इनके टीकाकरण के लिए आठ केंद्र निर्धारित किए है। निर्धारित केंद्रों पर सत्र लगाने के लिए पूर्व संध्या से ही बूथ तैयार कर लिए गए।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए किशोरों को सोमवार से टीकाकरण शुरू होगा। जिला में लगभग 1.28 लाख किशोर 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के हैँ। इन सभी को कोवैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। इन किशोरों को लिए शासन से पोर्टल पर पंजीकरण के माध्यम से टीकाकरण की व्यवस्था की है। टीकाकरण को देखते हुए विभाग दिन भर तैयारियों में जुटा रहा। विभाग ने कासगंज शहर में दो तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 6 केंद्र निर्धारित किए हैँ। निर्धारित केंद्रों पर टीकाकरण के लिए एएनएम सहित अन्य स्टॉफ की ड्यूटी लगा दी गई है। इसके साथ ही वैक्सीन की डोज की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। बूथ तैयार करने के साथ ही सभी अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

इन स्थानों पर आयोजित होंगे सत्र
कासगंज में अशोक नगर स्वास्थ्य केंद्र, बिड़ला अस्पताल
सोरों, सहावर, गंजडुुंडवारा, पटियाली सिढ़पुरा, अमांपुर के ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र्र्र
किशोरों के लिए सोमवार से टीकाकरण शुरू हो जाएगा। पंजीकरण के माध्यम से टीकाकरण किया जाएगा। जो लोग पहले पंजीकरण करा लेंगे उनको वरीयता से टीका लगाया जाएगा। निर्धारित केंद्र पर भी पंजीकरण की व्यवस्था रहेगी। किशोरों को टीकाकरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डॉ. अंजुश, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed