फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   agitation of girls on allahabad road

आखिर क्यों फूटा यूपी की सड़क पर लड़कियों का गुस्सा?

Thu, 29 Aug 2013 02:03 AM IST
इलाहाबाद (ब्यूरो)
इलाहाबाद (ब्यूरो) Updated Thu, 29 Aug 2013 02:03 AM IST
विज्ञापन
agitation of girls on allahabad road

यूपी में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास के सामने बीटेक छात्रा नेहा को इकतरफा इश्क में पेट्रोल डालकर जलाने की घटना से आक्रोशित छात्राएं बुधवार दोपहर फिर सड़क पर आ गईं।

विज्ञापन

allahabad
विज्ञापन

हॉस्टल के सामने लल्ला चुंगी तिराहे पर विरोध प्रदर्शन के साथ ही छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर नारे लगाए।
allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन

वे छात्राओं की हिफाजत के लिए पुलिस मुस्तैदी बढ़ाने, हॉस्टल के गेट पर सीसी कैमरे लगाने, शोहदों से सख्ती से निबटने की मांग कर रही थीं।
allahabad
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने भी साथ देने की कोशिश की तो छात्राओं ने इनकार कर उन्हें जाने के लिए कहा।

इस पर उनके बीच झड़प होने लगी तो सीओ के आदेश पर पुलिस ने लाठियां पटककर छात्रों को दूर खदेड़ दिया।

शाम करीब चार बजे तक विरोध प्रदर्शन के बाद छात्राओं को मनाकर हॉस्टल भेजा गया।

इविवि के जेके इंस्टीट्यूट की पीड़ित बीटेक छात्रा नेहा कुमारी सिंह कल्पना चावला छात्रावास में रहती थी। पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की घटना से हॉस्टल की छात्राओं में बेहद दुख और गुस्सा है।


बुद्धिजीवियों और छात्रों पर बरसीं पुलिस की लाठियां
बीटेक छात्रा नेहा को सरेआम जिंदा जलाने की कोशिश की घटना से नाराज बुद्धिजीवी और सैकड़ों छात्र बुधवार शाम कमिश्नर को ज्ञापन देने पहुंचे तो उन पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। कमिश्नर आवास पर सामाजिक एकता परिषद के बैनर तले जुटी कई महिला प्रोफेसर, साहित्यकार, वकीलों को भी पुलिस की लाठी का सामना करना पड़ा।
allahabad
आरोप है कि सीओ कर्नलगंज के आदेश पर लाठियां बरसाई गईं। छात्रों को पुलिस ने पीटकर खदेड़ दिया। कई छात्र जख्मी हो गए। लाठी के वार से जख्मी अधिवक्ता ऋतंधरा मिश्रा ने पुलिस की बर्बरता की निंदा करते हुए सीओ के खिलाफ मुकदमा लिखाने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि अफसरों ने इनकार किया तो अदालत का सहारा लिया जाएगा।

क्या है मामला

मंगलवार दोपहर वीमेंस हॉस्टल के सामने की घटना ने शहरियों को सन्न कर दिया। पटना से आए पॉलीटेक्निक छात्र विश्रांत यादव उर्फ मुन्ना ने अपनी पुरानी दोस्त बीटेक छात्रा नेहा कुमारी सिंह पर पीछे से पेट्रोल से भीगी टी-शर्ट जलाकर फेंक दी। छात्रा का इलाज एलनगंज के निजी हॉस्पिटल में हो रहा है।

हमलावर छात्र विश्रांत को मौके पर ही दबोच लिया गया था। उसने बयान दिया कि वह नेहा के प्यार में पागल है। उसे फेसबुक से पता चला कि नेहा ने दूसरे युवक से दोस्ती कर ली है, इसलिए वह जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। बाद में वह भी आत्महत्या कर लेता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed