फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agent made ??from morning 'tatkal' ticket will not be valid

एजेंट से सुबह कराया 'तत्काल' टिकट मान्य नहीं होगा

Thu, 23 May 2013 01:07 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Thu, 23 May 2013 01:07 AM IST
विज्ञापन
Agent made ??from morning 'tatkal' ticket will not be valid

अगर आप आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंट के माध्यम से ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक कराते हैं तो ध्यान रखें कि सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच कराया गया टिकट मान्य नहीं होगा।

विज्ञापन


इस दौरान जारी हुए टिकट पर यात्रा करते हुए पाए जाने पर टीटीई बेटिकट मानकर आपसे जुर्माना वसूल करेगा।

रेलवे बोर्ड ने यह नियम सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। इस पर अमल न करने वाले अधिकृत एजेंट के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

रेलवे के नियमानुसार आरक्षण केंद्रों पर सिर्फ आम यात्री सुबह 8 बजे से 9:30 तक सामान्य कोटे में तथा सवेरे 10 से दोपहर 12 बजे तक ‘तत्काल’ कोटे में रिजर्वेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन


इस अवधि में आईआरसीटीसी के एजेंटों की आईडी से ऑनलाइन टिकट बुक करने पर पाबंदी है।  

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस नए नियम के पीछे बोर्ड की मंशा टिकटों की दलाली पर पूरी तरह रोक लगाना है। सुबह का समय ‘तत्काल’ का होता है, लेकिन एजेंट कोई तरकीब निकाल कर ‘तत्काल’ टिकट जारी कर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड प्रवक्ता के मुताबिक इस पूरी प्रक्रिया पर नकेल लगाने के लिए ही यह नियम लागू किया गया है।  

रेलवे ने सभी मंडलों को निर्देश जारी किए हैं कि ट्रेन के परिचालन स्टाफ को नए नियम की जानकारी दे दी जाए। साथ ही स्टेशनों व प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी चस्पा की जाए जिससे यात्री इससे अवगत हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed