फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Administration gave twenty thousand reward on leopard

तेंदुआ पकड़वाओ, 20 हजार का इनाम पाओ

Wed, 26 Feb 2014 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 26 Feb 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
Administration gave twenty thousand reward on leopard

चार दिनों से छलावा बना तेंदुआ अब पुलिस की नजर में वांछित अपराधी बन गया है। एसएसपी ने बुधवार को तेंदुए को पकड़ने पर इनाम की घोषणा कर दी।

विज्ञापन


सटीक सूचना देने वाले को पांच हजार और पकड़वाने वाले को 20 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। बुधवार शाम करीब पांच बजे एसएसपी ओंकार सिंह को एक मीडियाकर्मी ने सूचना दी कि उन्हें किसी ने फोन कर बताया है कि तेंदुआ मवाना रोड स्थित गार्गी स्कूल में घुस गया है।
विज्ञापन


एसएसपी ने मीडियाकर्मी से सूचना देने वाले का नंबर मांगा और पुलिस की एक टीम बताए गए स्थान के लिए रवाना कर दी। काफी देर तक भी न तो एसएसपी के पास नंबर पहुंचा और न ही स्कूल में तेंदुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी का कहना है कि तीन दिन से उन्हें ऐसी सूचनाएं लगातार मिल रही हैं। सत्यता जानने के लिए पुलिस को भेजते हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं होता। ऐसी अफवाहों से शहर में खौफ पैदा हो रहा है।

अब जो भी व्यक्ति तेंदुआ होने की सटीक सूचना देगा, और वहां तेंदुआ मिलेगा तो उसे तुरंत पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार मिलेगा।

जो कोई तेंदुआ पकड़ेगा या पकड़वाने में सहयोग करेगा, उसे 20 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। झूठी सूचना देकर परेशान करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed