फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   aarushi hemraj murder case 13 witnesses list in court

आरुषि-हेमराज मर्डर केस: कोर्ट में 13 गवाहों की सूची पेश

Wed, 12 Jun 2013 11:24 PM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
गाजियाबाद/ब्यूरो Updated Wed, 12 Jun 2013 11:24 PM IST
विज्ञापन
aarushi hemraj murder case 13 witnesses list in court

आरुषि-हेमराज मर्डर केस में बुधवार को डिफेंस ने अपने 13 गवाहों की सूची सीबीआई विशेष कोर्ट में पेश कर दी।

विज्ञापन


इसके अलावा डिफेंस की ओर से मंगलवार को दी गई एक अर्जी पर अभियोजन पक्ष ने अपना विरोध भी दर्ज करा दिया। दूसरी अर्जी पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी। इससे पूर्व आरोपी तलवार दंपति कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश हुए।

डिफेंस की ओर से अधिवक्ता तनवीर अहमद मीर और मनोज शिशौदिया ने अपने गवाहों की सूची विशेष न्यायाधीश एस. लाल की कोर्ट में पेश की। डिफेंस ने अपने गवाहों की सूची में यूपी पुलिस के एडीजी कानून व्यवस्था अरुण कुमार समेत 13 गवाहों को शामिल किया है।
विज्ञापन


इस सूची में एम्स से रिटायर्ड डाक्टर आरके शर्मा, अपोलो की लेडी डाक्टर उर्मिला शर्मा, डेंटिस्ट अमूल्या चड्ढा, डा. रिचा सक्सेना, गांधीनगर गुजरात के फोरेंसिक एक्सपर्ट एसएल वाया, राजेंद्र कौल, मासूमा झा, विकास सेठी, महेंद्र शर्मा, एयरटेल-वोडाफोन के नोडल आफिसर और सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मंगलवार को दो अर्जियां देकर नौकर कृष्णा, विजय, राजकुमार के नार्को, ब्रेन मैपिंग और अन्य टेस्ट रिपोर्ट को रिकार्ड पर लेने की अर्जी दाखिल की थीं।


इनमें से एक अर्जी पर सीबीआई के लोक अभियोजक बीके सिंह ने अपना विरोध दर्ज करा दिया। विशेष न्यायाधीश ने दूसरी अर्जी पर सुनवाई के लिए अब 13 जून की तारीख तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed