फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   a teenager burnt alive

आग लगने से जिंदा जली किशोरी

Mon, 31 Mar 2014 03:16 AM IST
Updated Mon, 31 Mar 2014 03:16 AM IST
विज्ञापन
a teenager burnt alive

लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के नरहर ग्रामसभा के रमपुरवा मजरे में रविवार को हुए अग्निकांड में 14 साल की किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसकी मां समेत दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन


दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी हालत नाजुक है। अग्निकांड में ज्यादातर ग्रामीणों का गृहस्थी का सामान, अनाज और कपड़े आदि भी जल गए।

सूचना के एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। रविवार दोपहर करीब दो बजे मजरा निवासी खुशीराम के घर में आग लग गई। उस समय तेज हवा चल रही थी, जिसके चलते आग ने थोड़ी ही देर में राम नरेश, नंद किशोर, सूमेर, रत्ती राम, जागेश, प्रदीप, अनिल, छेददा, राम सिंह और अमर सिंह समेत चार दर्जन से अधिक घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

सामान बचाने के चक्कर में गई जान

a teenager burnt alive

आग से सामान बचाने के चक्कर में रामनरेश की 14 वर्षीय पुत्री रिंकी व उसकी मां गीता (30) के अलावा एक अन्य ग्रामीण खुशीराम बुरी तरह झुलस गए।

रिंकी की मौके पर ही मौत हो गई। अग्निकांड में शांति के तीन, धनवीर और श्रीकृष्ण का एक-एक मवेशी भी मर गया। जानकारी पर तहसीलदार सदर नीरज पटेल, विधायक राम सरन, एसओ रामऔतार यादव मौके पर पहुंचे।

बाद में दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। तहसीलदार ने बताया कि पीड़ितों के लिए खाने की सामग्री और तिरपाल आदि वितरित करने के अलावा रोशनी की भी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed