{"_id":"d6a005c0-92b5-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"a-baby-and-two-parents-but-who-is-real","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बच्ची और दो बाप, लेकिन असली कौन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बच्ची और दो बाप, लेकिन असली कौन?
दौराला (मेरठ)/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2013 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले में एक बच्ची का पिता होने का दो सगे भाई दावा कर रहे हैं। मामला थाने पहुंचने पर पुलिस ने बच्ची की मां और दोनों भाइयों को थाने बुला लिया। माथा-पच्ची के बाद बच्ची बड़े भाई को सुपुर्द कर दी गई।
खरखौदा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। बताया गया कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसकी पत्नी अपने देवर के साथ रहने लगी थी। एक वर्ष बाद महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। अब बच्ची के पांच साल के होने पर दोनों भाई खुद को उसका पिता बता रहे हैं।
इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी होने लगा। मामला बढ़ने पर दौराला निवासी बच्ची की बुआ उसे अपने साथ ले आई। मगर दोनों भाई बच्ची पर दावा करते हुए झगड़ते रहे। इस बीच बृहस्पतिवार को बुआ बच्ची को लेकर दौराला थाने पहुंच गई और पुलिस से मामले को सुलझाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
इस पर दौराला पुलिस ने खरखौदा से दोनों भाइयों और बच्ची की मां को भी थाने बुलवा लिया। थाने में तीनों से बातचीत के बाद पुलिस बच्ची को बड़े भाई के सुपुर्द कर दी। एसएसआई हंसराज भदौरिया ने कहा कि महिला की शादी बडे़ भाई से हुई थी, इसलिए सही मायने में बच्ची का पिता वही है।