फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   पाइप लाइन फटी, कई इलाकों में नहीं आया पानी

पाइप लाइन फटी, कई इलाकों में नहीं आया पानी

Sun, 28 Jul 2013 05:33 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sun, 28 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। ऐशबाग में वाटर वर्क्स रोड पर ऐशबाग जलकल से आने वाली मेन लाइन फट गई है। इससे आधा दर्जन से अधिक इलाकों में पेयजल संकट पैदा हो गया। मेन लाइन होने के कारण मरम्मत में 24घंटे से अधिक का समय लग सकता है। पेयजल संकट को देखते हुए टैंकरों से आपूर्ति की जा रही है लेकिन मरम्मत केकाम में लगने वाले समय को देखते हुए जलकल विभाग ने क्षेत्रीय सहायक अभियंता व अवर अभियंता का नंबर जारी किया है ताकि लोग पेयजल संकट होने पर उनसे संपर्क कर सकें।
विज्ञापन

वाटर वर्क्स रोड पर लीकेज की समस्या को दूर करने के लिए जलकल कर्मचारी खोदाई कर रहे थे, जिसमें मेन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे तेज प्रेशर के साथ पानी बहने लगा और सड़क पर पानी भर गया। इसके बाद जलकल से सप्लाई बंद कर लाइन की मरम्मत का काम शुरू किया गया है। जलकल सचिव राघुवेंद्र कुमार ने बताया कि लाइन मरम्मत का काम चल रहा है और यह रात दो से तीन बजे तक ही पूरा हो पाएगा। इसकेकारण हैदरगंज, बुलाकी अड्डा, मालवीय नगर, राजेंद्र नगर, मोती नगर, बशीरतगंज, आर्यानगर, गुलजार नगर, मवैया, भोजपुरी अखाड़ा, पानदरीबा, नाका व गणेशगंज में पेयजल आपूर्ति बधित रहेगी। इन इलाकों में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। यदि किसी को कोई परेशानी हो तो वह सहायक अभियंता नरसिंह से 8795832520 पर और अवर अभियंता आरके शुक्ला से 8795832570 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed