फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   शताब्दी का खाना खा कई बीमार

शताब्दी का खाना खा कई बीमार

Sun, 28 Jul 2013 05:33 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sun, 28 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ । नई दिल्ली जाने वाली वीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार को खराब खाना परोस दिया गया। यात्रियों को बदबूदार पनीर और कच्ची दाल दी गई। जिसे खाने के बाद कई लोगों की तबियत बिगड़ गई वहीं कुछ यात्रियों ने खाना खाने से मना कर दिया और नई दिल्ली पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इसके बावजूद उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन-12003) दोपहर 3:35 बजे लखनऊ से नई दिल्ली को रवाना हुई थी। कोच सी-10 में करीब 80 यात्रियों को जो खाना परोसा गया उसमें पनीर से बदबू आ रही थी, मीठा दही भी खराब हो गया था जबकि, रोटी और दाल भी कच्ची थी। इसे देखकर कई यात्रियों ने खाना खाने से मना कर दिया। दिल्ली के राजेश शर्मा सहित एक दर्जन से अधिक यात्री खाना खाते ही उल्टियां करने लगे। कई यात्रियों के पेट में दर्द शुरू हो गया। यात्रियों ने दवा के लिए कोच कंडक्टर से सम्पर्क किया लेकिन रास्ते में कहीं भी डॉक्टर नहीं पहुंचे। इसी बोगी में लखनऊ से नई दिल्ली जा रहे राजेश शर्मा के पेट में भी दर्द उठा और उल्टियां हुईं। बर्थ संख्या 30 पर यात्रा कर रहे एक यात्री को भी उल्टी होने लगी। यात्रियोें ने इसकी शिकायत करने के लिए टीटीई से शिकायत पुस्तिका मांगी। पहले तो टीटीई काफी देर तक मामले को टालने का प्रयास करता रहा लेकिन यात्रियों की नाराजगी बढ़ते देख वह बोगी से भाग गया। किसी तरह बीमार यात्री नई दिल्ली पहुंचे तो वहां जमकर हंगामा किया। मामले की शिकायत रेलवे बोर्ड से भी कर दी गई है। तीन दिन पहले कानपुर के पास सियालदह राजधानी एक्सप्रेस में भी खराब खाना परोसा गया था। जबकि नवंबर 2012 में हावड़ा राजधानी में खराब खाना खाने से 50 लोग बीमार हो गए थे। इनमें कई सांसद भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed