फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   रोजा-ए-काजमैन जुलूस में 38 सौ जवानों की ड्यूटी

रोजा-ए-काजमैन जुलूस में 38 सौ जवानों की ड्यूटी

Sun, 28 Jul 2013 05:33 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sun, 28 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। 19वीं रमजान के मौके पर रोजा-ए-काजमैन जुलूस के मद्देनजर पुलिस, पीएसी व आरएएफ के 38 सौ जवानों की पुराने शहर में ड्यूटी लगाई गई है। एसएसपी जे रविंदर गौड ने बताया कि जुलूस के रास्ते के संवेदनशील स्थानों के साथ पुराने शहर के कुछ अन्य स्थानों को चिह्नित किया गया। जुलूस व संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के मद्देनजर 14 अपर पुलिस अधीक्षक व 34 पुलिस उपाधीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इनके साथ 50 इंस्पेक्टर, 30 थाना प्रभारी, 250 सबइंस्पेक्टर, 10 महिला दरोगा, 100 हेडकांस्टेबल, 14 सौ कांस्टेबल, सौ महिला सिपाही ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगी। इसी तरह 15 कंपनी पीएसी व पांच कंपनी आरएएफ विभिन्न इलाकों में मौजूद रहेगी। इसके अलावा सादे कपड़े में पुलिस व खुफिया तंत्र के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इलाके के संभ्रांत लोगों व स्वयं सेवियों से भी सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed