{"_id":"124-63310","slug":"Lucknow-63310-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी चॉइस लॉक कर सकेंगे अभ्यर्थी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भी चॉइस लॉक कर सकेंगे अभ्यर्थी
Lucknow
Updated Thu, 18 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। प्रदेशभर में इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए हुई राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) की ऑफ कैंपस ऑनलाइन काउंसलिंग में चॉइस लॉक करने के लिए एक दिन का और समय दिया गया है। अभ्यर्थी अब गुरुवार को भी अपनी चॉइस लॉक कर सकेंगे। जीबीटीयू के प्रतिकुलपति प्रो. दिवाकर सिंह यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से अभ्यर्थियों की कई शिकायतें मिलीं कि इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं मिलने से वे चॉइस लॉक नहीं कर पा रहे हैं। इन्हीं शिकायतों के तहत चॉइस लॉकिंग की डेट बढ़ाई गई है। प्रो. यादव ने बताया कि अगर गुरुवार को कोई भी अभ्यर्थी चॉइस लॉक करने से छूट गया तो ऑटोमेटिकली उसकी चॉइस लॉक हो जाएगी।
एसईई में चयनित अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 129 केंद्र बनाए गए थे। इसमें कुल 54,300 अभ्यर्थियों ने अपने दस्तावेज चेक कराए। एसईई में चयनित हुए करीब 1,44,000 अभ्यर्थियों में से सिर्फ 54,300 अभ्यर्थियों ने ही काउंसलिंग में हिस्सा लिया है। यह केवल 37.7 प्रतिशत है। फिलहाल चॉइस लॉक करने वालों में से कितने आगे दाखिले लेंगे, यह कह पाना भी मुश्किल है। अगर चाइस लॉक करने वालों ने दाखिला नहीं लिया तो यह आंकड़ा लुढककर 30 या 25 प्रतिशत तक भी पहुंच सकता है।