फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   24 घंटे से बत्ती गुल, सड़क जाम कर प्रदर्शन

24 घंटे से बत्ती गुल, सड़क जाम कर प्रदर्शन

Fri, 05 Jul 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Fri, 05 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के पारा क्षेत्र में रात को 24 घंटे से बत्ती गुल होने के विरोध में लोग सड़क पर उतर आए और सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस एवं एक्सईएन ने मौके पर पहुंच कर बिजली चालू कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर प्रदर्शन खत्म हुआ। वहीं उतरेठिया उपकेंद्र के कई हजार लोगोें की बुधवार की रात बिना बिजली के गुजरी है। निलमथा व वैष्णोपुरम के हजारों लोग रात भर अंधेरे में रहे। नाराज लोगों ने उतरेठिया उपकेंद्र पर हंगामा भी किया। एक अन्य इलाके में 16 घंटे तक बिजली नहीं आई जिससे लोग पानी को तरस गए। फतेहगंज उपकेंद्र के राम विहार में 24 घंटे तक लोगों ने बिजली संकट झेला। संकट यहां पर 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने के कारण उत्पन्न हुआ। राम विहार में बुधवार रात को ट्रांसफार्मर जलने की घटना हुई थी। वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण लोगों को रात भर बिन बिजली के ही रहना पड़ा। सुबह एक्सईएन को अवगत कराया तो दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई। लेकिन रात नौ बजे जला ट्रांसफार्मर गुरुवार की रात नौ बजे तक नहीं लग सका। इसके विरोध में लोगों ने पारा थाने के सामने की सड़क का आवागमन ठप कर दिया। इससे कॉलोनियों का आवागमन ठप हुआ। पुलिस एवं एक्सईएन पीआर चौधरी ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि ट्रांसफार्मर आ चुका जिसको लगाने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसके बाद लोगों ने प्रदर्शन एवं सड़क जाम खत्म किया। वहीं फतेहगंज उपकेंद्र के पारा के निकट स्थित वैष्णोपुरम कॉलोनी में बुधवार रात करीब 11 बजे 250 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे आस पास के अन्य इलाके की बिजली बुधवार पूरी रात गायब रही। उपकेंद्र पर शिकायत की और जूनियर इंजीनियर को भी अवगत कराया पर कोई सुनवाई नहीं हो सकी। गुरुवार को लोगों ने दोपहर में पारा में सड़क जाम करने का अल्टीमेटम दिया तो अपराह्न तीन बजे ट्राली ट्रांसफार्मर से बिजली चालू की जा सकी।
विज्ञापन

उतरेठिया उपकेंद्र के इलाके निलमथा, शारदानगर, आदर्शनगर, इब्राहिमपुर, रेवतापुर आदि में बुधवार शाम को पांच बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। यहां पर रात 9 बजे तक अंधेरा पसरा रहा तो 30-40 लोग उपकेंद्र पहुंच गए और बिजली चालू करने की मांग की। उपकेंद्र कर्मियों के द्वारा बिजली बंद होने का सही कारण न बताए जाने पर लोगों ने हंगामा करना शुरू दिया। तब एसडीओ एके सिंह ने 11 केवी भूमिगत केबल में आए फॉल्ट की जानकारी देकर आधी रात तक बिजली चालू करने का आश्वासन लोगों का वापस किया। उपभोक्ता एके सिंह सहित अन्य ने बताया कि इन इलाकों की बिजली बुधवार रात 3:15 बजे चालू हुई, जिसके कारण तीन हजार से अधिक लोग बिजली संकट की चपेट में रहे। इसके बाद भी आपूर्ति में व्यवधान सुबह तक बना रहा। जूनियर इंजीनियर आरपी सिंह ने बताया कि वृंदावन उपकेंद्र से आने वाले 11 केवी फीडर में फॉल्ट आने के कारण यह बिजली संकट उत्पन्न हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed