फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   पीडब्ल्यूडी रफ्तार बढ़ाए तो मिले जाम से निजात

पीडब्ल्यूडी रफ्तार बढ़ाए तो मिले जाम से निजात

Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। हाथी पार्क के सामने जाम से निजात की कवायद फिलहाल काम की सुस्त रफ्तार के कारण परवान चढ़ती नहीं दिख रही है। दरअसल इस सड़क को चौड़ा करने के साथ ही साथ रेलवे पुल के नीचे अंडर पास बनाने का काम रेलवे को करना है। इस अंडरपास का बजट और मानचित्र मात्र पांच दिन पहले पीडब्ल्यूडी ने रेलवे को दिया है। रेलवे अब अपनी प्रक्रिया कम से कम 90 दिन में पूरी करेगा। ऐसे में चौक से हजरतगंज के बीच की इस सड़क को चौड़ा करने के काम में देरी की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

गौतमबुद्ध पार्क और हाथी पार्क के बीच रेलवे अंडरपास में जाम जनता के लिए सिर का दर्द बन गया है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए एक सर्वे के बाद यहां सड़क को चौड़ा करने और रेलवे अंडरपास के निर्माण का प्रोजेक्ट बनवाया गया था। इस सड़क को करीब आठ मीटर से करीब 16 मीटर तक चौड़ा किया जा रहा है। मगर पीडब्ल्यूडी ने रेलवे को अंडरपास के निर्माण के लिए करीब पांच करोड़ रुपए पांच दिन पहले दिए है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि, उनको परियोजना का मानचित्र और रुपया पांच दिन पहले मिला है। अब आला अधिकारियों से स्वीकृति और टेंडर प्रक्रिया में 90 दिन का समय लगेगा। इसके बाद ही हम अंडरपास का काम शुरू करेंगे।
विज्ञापन


क्या होना है काम
हाथी पार्क और गौतमबुद्ध पार्क से कुछ हिस्सा लेकर सड़क को चौड़ा किया जाना है। इससे सड़क की चौड़ाई लगभग डेढ़ गुनी हो जाएगी। एक ौर अंडरपास बना कर पुराने अंडरपास को भी चौड़ा किया जाएगा। इस तरह से यहां भविष्य में वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जाम की समस्या का निदान हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी पिछले करीब दो महीने से हाथी पार्क की साइड पर काम करवा रहा है। मगर जानकारों का कहना है कि, साथ ही साथ अगर रेलवे अंडर पास का काम भी शुरू हो जाए, तभी इस सड़क का एलाइनमेंट ठीक हो सकेगा। मगर फिलहाल ऐसा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed