फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   महिला पीजी कॉलेज में 90.6 प्रतिशत तक गई बीकॉम की कटऑफ

महिला पीजी कॉलेज में 90.6 प्रतिशत तक गई बीकॉम की कटऑफ

Tue, 02 Jul 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Tue, 02 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। महिला पीजी कॉलेज में बीकॉम की कटऑफ ने 90.6 प्रतिशत तक का आंकड़ा छुआ है। इसमें सामान्य वर्ग की बजाए इस बार ओबीसी वर्ग की कटऑफ ऊंची गई है। ओबीसी श्रेणी की छात्राओं ने मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल किया है। इससे साफ जाहिर है कि इस बार बीकॉम में दाखिला पाना पहले ही अपेक्षा और कठिन हो गया है। महिला पीजी कॉलेज के मीडिया प्रभारी अमित पुरी ने बताया कि यहां पर बीकॉम की 160 सीटों के मुकाबले 810 छात्राओं ने आवेदन किया था। इस बार पहले की अपेक्षा दाखिले केलिए अधिक मारामारी है। बीकॉम कक्षाओं में दाखिले के लिए काउंसिलिंग 4 जुलाई से शुरू होगी। प्रथम प्रतीक्षा सूची की छात्राओं की काउंसलिंग 5 जुलाई को होगी और द्वितीय प्रतीक्षा सूची की छात्राओं की काउंसलिंग 6 जुलाई से होगी। बीए की कटऑफ सूची 4 जुलाई को जारी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed