{"_id":"124-60579","slug":"Lucknow-60579-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान पर कब्जे को लेकर भाई-बहन भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान पर कब्जे को लेकर भाई-बहन भिड़े
Lucknow
Updated Thu, 13 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ (ब्यूरो)। हसनगंज क्षेत्र में बुधवार दोपहर मकान पर कब्जेदारी को लेकर भाई-बहन भिड़ गए। इसके बाद बहन ने कमरा बंद कर आत्मदाह का नाटक रचा। कमरे से धुंआ निकलता देख भाई ने सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचा दमकल दस्ता जांच पड़ताल के बाद सूचना गलत होने पर लौट गया। वहीं पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों में काफी समय से मकान में कब्जेदारी को लेकर विवाद चल रहा है।
स्वर्गीय बैजनाथ गुप्ता के डालीगंज ठठेरी बाजार स्थित मकान पर उनकी बेटी गरिमा ने पति आलोक के साथ कब्जा कर रखा है। तीन माह पहले गरिमा ने अपने भाई गौरव को घर से निकाल दिया था। गौरव ने कई बार इसकी स्थानीय थाने में शिकायत भी की थी। बुधवार दोपहर गौरव मकान पर कब्जा करने पहुंचा था। इस पर गरिमा ने खुद को मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में बंद कर बोरी जलाकर आत्मदाह का नाटक रच दिया। कमरे से धुंआ निकलता देख घबराए गौरव ने पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के कहने पर भी गरिमा ने दरवाजा नहीं खोला। आखिरकार महिला पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकला गया।