{"_id":"124-58072","slug":"Lucknow-58072-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल अफसर की कार ने छात्र को रौंदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल अफसर की कार ने छात्र को रौंदा
Lucknow
Updated Wed, 08 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। मुख्यमंत्री आवास के पास मंगलवार को जेल अफसर की तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे छात्र को रौंद दिया। गंभीर हालत में छात्र को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला जेल अफसर से जुड़ा होने के कारण कार कब्जे में लेने के बावजूद गौतम पल्ली पुलिस हादसे की जानकारी से इन्कार करती रही।
जियामऊ निवासी संजय शर्मा का बेटा राहुल शर्मा दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री आवास के पास सड़क पार कर रहा था। इस बीच अंबेडकर पार्क की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही कार ने टक्कर मार दी। कालीदास मार्ग स्थित बूथ पर मौजूद सुरक्षाकर्मी दौड़े। जोरदार टक्कर से कार का सामने का शीशा टूट गया था। घेराबंदी होते देख ड्राइवर ने कार रोकी। इस बीच गौतम पल्ली थाने की पुलिस भी पहुंच गई। ड्राइविंग सीट से उतरे व्यक्ति ने अपना परिचय बाराबंकी के जेल अफसर के रूप में दिया। कार के शीशे पर बड़े अक्षरों में ‘पुलिस’ लिखा था।
कथित जेल अफसर ने घायल राहुल को पुलिसकर्मियों की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना पर राहुल की मां अंजना शर्मा मौके पर पहुंची। पार्क सुरक्षा वाहिनी में कार्यरत अंजना ने बताया कि उसका बेटा कक्षा नौ का छात्र है। जेल अफसर ने उसके बेटे के इलाज के साथ हर्जाना देने का आश्वासन देते हुए मामला रफादफा कराने की पेशकश की। इस बीच क्षतिग्रस्त कार कब्जे में लेने के बावजूद पुलिस हादसे की जानकारी से इन्कार करती रही।