फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   घर में घुसकर महिला का कत्ल

घर में घुसकर महिला का कत्ल

Mon, 01 Apr 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Mon, 01 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर क्षेत्र में दो पुलिसकर्मियों और एक फल विक्रेता के बेटों ने रविवार शाम एक रिक्शा चालक के घर में घुसकर उसकी पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक ने कबूला कि एकांत में मिलने में आनाकानी पर उसने दोस्तों की मदद से दुस्साहसिक वारदात अंजाम दे डाली।
विज्ञापन

सीओ महानगर राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिसकर्मी गणेश मंडल के बेटे मनीष ने सूरज सिंह समेत दो दोस्तों की मदद से रविवार शाम न्यू हैदराबाद के नाला नंबर पांच के ऊपर रहने वाले रिक्शा चालक सुनील भुजवा के घर धावा बोला। घर में मौजूद उसकी पत्नी पूजा मिश्रा (22) की चाकू से नृशंस हत्या कर दी। दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर तीनों हमलावर भाग निकले। चीखपुकार पर घर पहुंचे सुनील ने पुलिस को सूचना दी और खून से लथपथ पूजा को ट्रॉमा सेंटर ले गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच महानगर पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ दबिशें देकर मनीष, सूरज और आमिर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि पूजा ने तीन-चार साल पहले सुनील भुजवा से कोर्ट मैरिज की थी। उसने दो बेटियों राधिका व अंशिका को जन्म दिया। गृहस्थी का बोझ बढ़ने पर सुनील व पूजा में पैसों को लेकर नोकझोंक शुरू हो गई। तंगहाली की शिकार पूजा अक्सर अपने घर के बाहर बैठकर पुलिस लाइन ग्राउंड में लड़कों को क्रिकेट खेलते देखा करती थी। सात महीने पहले मनीष मंडल से उसकी दोस्ती हुई। मनीष ने शादी का झांसा देकर नजदीकी बनाई और अक्सर पूजा से लगने पएकांत में मिलने लगा। इसकी भनक र उसके दोस्त भी पूजा से मिलाने का दबाव बनाने लगा। मनीष ने पूजा को अपने दो दोस्तों की इच्छा के बारे में बताते हुए बुलाया। इन्कार करने पर मनीष भड़क गया और दोनों दोस्तों को साथ लेकर पूजा के घर जा धमका और उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटों की करतूत पर पिता शर्मसार
पूजा की हत्या के मुख्य आरोपी मनीष मंडल का पिता गणेश मंडल एसपी ट्रांसगोमती के ऑफिस में फॉलोअर है। वारदात में उसके साथ रहे सूरज सिंह का पिता वीरेंद्र सिंह पुलिस के अभिसूचना विभाग में कांस्टेबल है। मनीष ने नौवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी, जबकि सूरज ने खुद को केकेसी में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र बताया है। तीसरा आरोपी आमिर सर्वोदय नगर निवासी फल विक्रेता रईस का बेटा है। तीनों की गिरफ्तारी पर उनके पिता व परिवार के अन्य लोग महानगर कोतवाली पहुंचे और बेटों की करतूत पता चलने पर शर्म से सिर झुका लिया।

एक को क्लीन चिट
सीओ महानगर राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि पूजा की हत्या का पता चलने पर पुलिस टीम ने थोड़ी ही देर में मनीष मंडल को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद सूरज सिंह व फॉलोअर भरत सिंह के बेटे लाला उर्फ बबलू को पकड़ा। तहकीकात में पता चला कि बबलू वारदात में शामिल नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed