फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   इलाहाबाद इंटर सिटी में यात्रियाें का हंगामा

इलाहाबाद इंटर सिटी में यात्रियाें का हंगामा

Tue, 19 Mar 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Tue, 19 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ से इलाहाबाद जाने वाली इंटर सिटी में सोमवार सुबह एसी चेयर कार कोच न लगने पर यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। यात्रियाें का आरोप था कि रेलवे आए दिन चेयर कार कोच डैमेज (खराब घोषित) कर देता है। विरोध पर उनको रेलवे की नियमावली का पाठ पढ़ा पल्ला झाड़ा जा रहा है। मजबूरी में यात्रियों को जनरल कोच में सफर करना पड़ा। मालूम हो कि बीते शुक्रवार को भी ट्रेन चलने से पहले कोच खराब होने के कारण यात्रियों को जनरल कोच में सफर करना पड़ा था। गौरतलब है कि इलाहाबाद इंटर सिटी में यात्री चेयर कार कोच में सीट के लिए कई दिन पहले टिकट कराते हैं लेकिन, जब कोच खोजते हैं तो वह ट्रेन में लगा ही नहीं होता है। ऐसा बीते वर्ष में भी कई बार हो चुका है। जब यात्री संबंधित अधिकारियों व सुपरवाइजर से वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात करते हैं या बहस करते हैं तो उनको नियमावली का पाठ पढ़ाया जाता है। साथ ही पूरा रिफंड लेने की बात कह दूसरे साधन से जाने की नसीहत भी दी जाती है। सोमवार को दर्जनों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed