फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   दो महीने में बन रहीं 350 करोड़ की सड़क

दो महीने में बन रहीं 350 करोड़ की सड़क

Tue, 19 Mar 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Tue, 19 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और एलडीए अचानक ही शहर पर मेहरबान हो गए हैं। दो महीने के भीतर करीब 350 करोड़ रुपए खर्च कर सड़कों का निर्माण और जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। हालांकि इस बात से ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वास्तविकता ये है कि साल भर में बजट के मुकाबले काम नहीं कर सकीं ये तीन प्रमुख एजेंसियां बजट लैप्स होने की आशंका और कमीशन मारे जाने के डर से ये काम करा रही हैं और इनके पास सिर्फ मार्च का ही समय बचा है। इस समय काम कराने में एलडीए सबसे आगे है, जबकि 10 महीने तक कंगाली का रोना रोने वाला नगर निगम धन मिलते ही एक अरब रुपए का काम कराने जा रहा है। सभी महकमों के अभियंता शासन की हरी झंडी मिलते ही बेतहाशा सड़कों का एस्टीमेट बनाने में लग गए हैं। हाल ये है कि कई जगह गैरजरूरी तरीकों से चौड़ीकरण व पुन: निर्माण किया जा रहा है, जबकि कुछ बदहाल सड़कों को अब भी पुरसाहाल नहीं मिल सका है। इन सारे कामों की टेंडर प्रक्रिया 31 मार्च तक फाइनल कर दी जाएगी और सड़कें आगे भी बनती रहेंगी। वर्ष 2012-13 में करीब छह महीने तक चुनावी आचार संहिता और सरकार बदलने की प्रक्रिया चलती रही। इस दौरान कोई काम नहीं हो सका। इसके बाद अधिकारियों के बदलने की प्रक्रिया की वजह से भी काम प्रभावित हुए। दिसंबर आते-आते कामों ने तेजी पकड़ी तो जनवरी से कार्यवाही आगे बढ़ी। आखिरकार फरवरी और मार्च में इतनी अधिक सड़क फाइनल की गईं, जितनी पूरे साल में नहीं हुई थीं।
विज्ञापन


नगर निगम : एक अरब का काम दो महीने में
नगर निगम ने करीब 125 करोड़ रुपए बजट में से अधिकतर काम पिछले दो-तीन महीने में करवाए हैं। अवस्थापना मद से 60 करोड़ रुपए की सड़क और समग्र विकास योजना के मद से 35 करोड़ रुपए की सड़क पिछले दो महीने में फाइनल कर दी गई है। नगर निगम की मुख्य रूप से लखनऊ पश्चिम और उत्तर विधानसभा क्षेत्रों में काम कराने की प्लानिंग की है, जिसमें पारा, जल निगम रोड, बालागंज, राजाजीपुरम आदि अन्य इलाकों में काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed