{"_id":"124-54650","slug":"Lucknow-54650-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईएम का 27वां दीक्षांत समारोह आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईएम का 27वां दीक्षांत समारोह आज
Lucknow
Updated Sun, 17 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ (आईआईएम) का 27वां दीक्षांत समारोह रविवार शाम चार बजे से प्रबंध नगर स्थित परिसर में होगा। इस अवसर पर आईआईएम के 582 मेधावी प्रबंधन की पढ़ाई पूरी कर अपनी सामाजिक पारी शुरू करेंगे। इससे पहले बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में मेडल विजेताओं के नाम पर भी मुहर लगेगी। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री एमए पल्लम राजू होंगे। केंद्रीय मंत्री के रूप में पल्लम राजू का लखनऊ का यह पहला दौरा होगा। समारोह में आईआईएम के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन जेजे ईरानी भी मौजूद रहेंगे। दीक्षांत समारोह की शुरुआत विद्वत परियात्रा से होगी। इस अवसर पर पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट के 381, एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट के 19, डॉक्टरल प्रोग्राम के छह, पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम फॉर वर्किंग मैनेजमेंट एक्जीक्यूटिव के 109 और इंटरनेशनल प्रोग्राम इन मैनेजमेंट फॉर वर्किंग एक्जीक्यूटिव के 67 छात्र-छात्राओं को डिप्लोमा दिया जाएगा। दीक्षांत समारोह में चेयरमैन गोल्ड मेडल, बेस्ट गर्ल स्टूडेंट के लिए रेशमा शरीन मेमोरियल मेडल, डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल, पीजीपी चेयरमैन गोल्ड मेडल, बेस्ट ऑलराउंडर स्टूडेंट के लिए बुधिराजा मेडल तथा इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बेस्ट स्टूडेंट के लिए बिजकूल मेडल दिए जाएंगे।
विज्ञापन