फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   सील होंगी 41 फर्जी क्लीनिक

सील होंगी 41 फर्जी क्लीनिक

Sun, 17 Mar 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sun, 17 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। एलोपैथ से इलाज करता पाया गया आयुर्वेद चिकित्सक , 12वीं पास ‘डॉक्टर साहब’, चपरासी देख रहा मरीज...! पिछले दिनों राजधानी में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सीएमओ के अभियान में ऐसे ही 41 मामलों का खुलासा हुआ। हालांकि घोर अनियमितताएं सामने आने के बावजूद क्लीनिक सील नहीं की गईं। अब शनिवार को खुद डीएम ने इलाज की आड़ में मौत का कारोबार करने वाले इन जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने सीएमओ कार्यालय से पूरे छापेमारी अभियान की रिपोर्ट तलब की है। राजधानी में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सीएमओ ने 2 मार्च से अभियान शुरू किया था। इस दौरान गोमतीनगर व चिनहट में बगैर डिग्री वाले झोलाछाप और बिना रजिस्ट्रेशन के क्लीनिक चलती मिलीं। सीएमओ ने इनके खिलाफ तहरीर देकर डीएम को क्लीनिक सील करने की रिपोर्ट भेजी। घोर अनियमितताएं देख उन्होंने दूसरे दिन सीएचसी स्तर पर टीमें गठित कीं और बड़ा अभियान चलाया। इसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए और भारी विरोध के बीच सीएमओ ने 37 फर्जी क्लीनिकों पर कार्रवाई करके डीएम को रिपोर्ट भेजी। इसके बाद किन्हीं कारणों से अचानक अभियान बंद कर दिया गया। दो दिन चले अभियान की रिपोर्ट एसएसपी व डीएम को सौंप दी गई। इसके बाद भी फर्जी क्लीनिकों को सील नहीं किया गया। शनिवार को डीएम ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ कार्यालय से इस अभियान की रिपोर्ट मांगी। इस पर सीएमओ कार्यालय ने भी तेजी दिखाते हुए पूरी रिपोर्ट तैयार कर भेज दी है।
विज्ञापन

टूट गया था सीएमओ का हौसला ः सीएमओ ने झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ तेजी से अभियान शुरू किया था। हालांकि दो दिन के अभियान में छापेमारी कर रही टीम को जगह-जगह बंधक बना लिया गया, लेकिन पुलिस की मदद नहीं मिली। इसके बाद सीएमओ ने गिड़गिड़ा कर टीम को छुड़ाया। हालांकि बात इतने पर भी नहीं थमी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी रिपोर्ट नहीं लिखी। इसके बाद सीएमओ का हौसला जवाब दे गया और एक जोरदार अभियान अचानक ठप हो गया।
विज्ञापन

यह क्लीनिक होंगे सील ः गोमतीनगर के विनय खंड में सोनी क्लीनिक, विराम खंड में कीर्तिका क्लीनिक, चिनहट विधायक चौराहा स्थित साईं क्लीनिक, मड़ियांव के शेरवानी नगर में शालिनी अस्पताल, मोहिबुल्लापुर की गेटवे क्लीनिक को सील करने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा मोहनलालगंज में वर्धमान अस्पताल, सरोजनीनगर में सिन्हा नर्सिंगहोम, काकोरी में शहर नर्सिंग होम, इटौंजा में उसरना रजा खान, जलालपुर में वफाती, अमीनगंज में शिफा, श्रेयांसी, समीर और शिवम क्लीनिक फर्जी रूप से चलते पाए गए थे। वहीं, मलिहाबाद, गोसाईंगंज में भी ऐसे बीस से अधिक क्लीनिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed