{"_id":"124-54639","slug":"Lucknow-54639-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के कारोबारी से 35 लाख रुपये सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के कारोबारी से 35 लाख रुपये सीज
Lucknow
Updated Sun, 17 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। आयकर विभाग की टीम ने शनिवार को चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से दो कारोबारियों को हिरासत में लेकर जांच की। इस दौरान एक कारोबारी के पास से 35 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है। आयकर टीम ने बरामद नकदी को सीज कर लिया है। घटनाक्रम के अनुसार यह दोनो कारोबारी दोपहर करीब एक बजे इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली से लखनऊ के एयरपोर्ट पर उतरे थे। खुफिया सूचना के आधार पर आयकर टीम पहले से ही एयरपोर्ट पर मुस्तैद थी। दोनो कारोबारी जैसे ही बाहर निकले टीम ने उनको मुख्यालय ले आए, यहां उच्च अधिकारियों ने दोनो कारोबारियों से काफी देर पूछताछ की, पर वह 35 लाख रुपये की रकम का स्रोत नहीं बता सके। इस रकम को सीज कर दोनो कारोबारियों को छोड़ दिया गया है। आयकर निदेशक (जांच) एके त्रिपाठी ने बताया कि जिसके कब्जे से रकम बरामद हुई और उसका दूसरा साथी दोनों दिल्ली के निवासी है। जिसके कब्जे से रकम बरामद हुई उसने बाद में नकदी का स्रोत बताने का आश्वासन दिया है। इसलिए कारोबारियों का विवरण गोपनीय रखा गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को इस प्रकरण की दोबारा सुनवाई होगी।
विज्ञापन