फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   जुआघर चलवाने वाला सिपाही निलंबित

जुआघर चलवाने वाला सिपाही निलंबित

Tue, 19 Feb 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Tue, 19 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। एसएसपी जे रविंदर गौड ने कृष्णानगर क्षेत्र में जुआघर चलवाने के आरोपी सिपाही को सोमवार को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच सीओ को सौंपते हुए इंस्पेक्टर की संलिप्तता की भी पड़ताल करने को कहा है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कृष्णानगर क्षेत्र में रेलकर्मी के आवास में जुआघर के संचालन में शामिल कांस्टेबल राजकुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है। उस पर जुआघर में वसूली जाने वाली नॉल से रोजाना एक हजार रुपये हिस्सा लेने का आरोप है। उल्लेखनीय है कि साउथ सिटी में मर्चेंट नेवी इंजीनियर सैमुअल डोरमेन के घर डकैती के आरोप में गिरफ्तार सूरज व गुरमीत ने क्राइम ब्रांच की पूछताछ में जुआघर के राज उगले थे। सूरज ने कबूला कि डकैती में मिले छह लाख रुपये व तमाम गहने वह जुएं में हार गया था। कृष्णानगर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल राजकुमार यादव द्वारा रेलकर्मी के घर में संचालित जुआघर से हजार रुपये रोजाना वसूलने की जानकारी पर एसपी क्राइम उमेश कुमार सिंह ने अपनी टीम से तहकीकात कराई और जुआघर के संचालन में लिप्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी को रिपोर्ट भेजी थी। एसएसपी ने आरंभिक जांच में राजकुमार की संलिप्तता उजागर होने पर उसे निलंबित कर दिया है। अब सीओ कृष्णानगर को मामले की गहन जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed