फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   बीबीएयू शुरू करेगा पत्रकारिता के तीन नए कोर्स

बीबीएयू शुरू करेगा पत्रकारिता के तीन नए कोर्स

Wed, 06 Feb 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Wed, 06 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय नए सत्र से पत्रकारिता में तीन नए पाठ्यक्रम शुरू करेगा। स्ववित्तपोषित योजना के अंतर्गत कंटेट राइटिंग, एडवरटाइजमेंट एंड पब्लिक रिलेशंस तथा रेडियो एवं टीवी प्रोडक्शन में कोर्स शुरू करने की तैयारी है। अहम बात यह है कि पत्रकारिता में पीजी के मौजूदा पाठ्यक्रम को भी बीबीएयू प्रशासन बदलने जा रहा है। इसके फोर्थ सेमेस्टर को थ्योरी की जगह प्रैक्टिकल में बदला जाएगा और यह फील्ड विजिट, एसाइनमेंट, प्रोजेक्ट पर आधारित होगा।
विज्ञापन

बीबीएयू कुलपति प्रो. आरसी सोबती के निर्देश पर पत्रकारिता में नए पाठ्यक्रमों की आवश्यकताओं को देखने के लिए एक कमेटी गठित की गई थी। कमेटी की बैठक में कुछ नए पाठ्यक्रमों के प्रारूप को अंतिम रूप दे दिया गया है। यह तीनों पाठ्यक्रम 9 या 12 महीने की अवधि के होंगे। इसमें डिप्लोमा इन कंटेट राइटिंग, डिप्लोमा इन पब्लिक रिलेशंस एंड एडवरटाइजमेंट एवं डिप्लोमा इन रेडियो-टीवी प्रोडक्शन शामिल हैं। यह सभी पाठ्यक्रम सेल्फ फाइनेंस योजना के अंतर्गत संचालित होंगे। नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया में इन्हें शामिल करने की तैयारी है। जल्दी ही इनका सिलेबस भी तैयार कर लिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर पत्रकारिता विभाग ने मौजूदा पीजी पाठ्यक्रम में भी व्यापक बदलाव का खाका तैयार किया है। अब पीजी का चौथा यानि आखिरी सेमेस्टर थ्योेरी पर आधारित नहीं होगा। इसमें छात्रों को इंटर्नशिप कराई जाएगी। इसके अलावा डॉक्यूमेंट्री निर्माण, प्रोजेक्ट, प्रिंटिंग साइट विजिट, वर्कशाप आदि भी इस सेमेस्टर की पढ़ाई का हिस्सा होंगे। विभागाध्यक्ष डॉ. गोविंद पांडेय का कहना है कि हमारी कोशिश है कि पाठ्यक्रम को मीडिया इंडस्ट्री की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया जाए जिससे छात्रों को रोजगार में दिक्कत न आए। इसलिए पाठ्यक्रम में आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं। इस महीने होने वाली बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक में हम इसे अंतिम रूप दे देंगे।
विज्ञापन


डेंटल कोर्सेज की भी देखेंगे संभावनाएं
बीबीएयू प्रशासन डेंटल में भी कोर्स शुरू करने की संभावनाएं तलाश रहा है। इसके लिए कुलपति के निर्देश पर एक कमेटी गठित की गई है। कमेटी के चेयरमैन महेश वर्मा होंगे जो डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया से जुड़े हैं। इसके अलावा केजीएयू, एम्स दिल्ली, पंजाब यूनिवर्सिटी के सदस्य भी शामिल हैं। बीबीएयू के प्रो. डीपी सिंह कमेटी के संयोजक होंगे। कमेटी ने विश्वविद्यालय की संसाधन एवं आवश्यकताओं के अनुसार नए पाठ्यक्रमों के लिए सुझाव देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. एमवाई खान बने डीएसडब्लू
बीबीएयू के कुलपति ने बॉयोटेकभनेालॉजी विभाग के प्रो. एमवाई खान को अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्लू) बनाया है। उन्हें दो साल के लिए यह पद दिया गया है। अभी तक यह जिम्मेदारी प्रो. एस. विक्टर बाबू के पास थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed