{"_id":"124-51962","slug":"Lucknow-51962-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत दबंगों ने होटल मालिक व वेटर को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत दबंगों ने होटल मालिक व वेटर को धुना
Lucknow
Updated Tue, 05 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। गोमतीनगर क्षेत्र में होटल बंद होने के समय पहुंचे नशे में धुत दबंगों ने खाना न मिलने पर वेटर की पिटाई कर दी। विरोध करने पर होटल मालिक को भी जमकर धुना। पीड़ित ने नगदी व सोने की चेन लूटने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने टरका दिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विशेष खंड निवासी रवि यज्ञसैनी का विशाल खंड-एक में साईं भोजनालय नामक होटल है। रोजाना की तरह रविवार रात 11 बजे रवि अपना होटल बंद करा रहे थे। इस बीच राजू, कृष्णा व इमरान नामक तीन युवक नशे में धुत होकर जा धमके। वेटर द्वारा खाना खत्म होने की बात कहने पर दबंगों ने गाली-गलौज के साथ उसे थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए। चीख-पुकार पर रवि मौके पर पहुंचा और विरोध जताने लगा। इस पर तीनों हमलावरों ने उसकी पिटाई की और धारदार हथियार से सिर पर वार करके घायल कर दिया। आरोप है कि जख्मी करने के साथ हमलावरों ने रवि के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूटी और गल्ले से दस हजार रुपये लूटकर भाग निकले। घायल रवि ने गोमतीनगर थाने जाकर शिकायत की। पुलिस ने उसे टरका दिया। एसएसपी के पीआरओ ने एसओ गोमतीनगर से वारदात का ब्योरा पूछा तो उन्होंने इलाके के किसी भी होटल पर मारपीट व लूटपाट से इनकार कर दिया।