{"_id":"124-51286","slug":"Lucknow-51286-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन डिग्री पर पहुंचा पारा, फिर कांप उठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन डिग्री पर पहुंचा पारा, फिर कांप उठे लोग
Lucknow
Updated Sat, 26 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। राजधानी के लोग एक बार फिर कांप उठे। गुरुवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह बुधवार को दर्ज हुए 5.6 डिग्री की अपेक्षा 2.6 डिग्री और सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम था। बर्फीली हवा से गलन बढ़ गई और लोग बेहाल हो गए। घरों में रजाइयों के भीतर दुबके लोग धूप निकलने का इंतजार करते रहे। दोपहर बाद छुईमुई धूप निकली पर उसने भी कोई राहत नहीं दी। लगभग पांच-आठ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा के बीच गुरुवार सुबह की शुुरुआत कोहरे से हुई। घरों से बाहर निकले लोग सर्द झोकों से टक्कर लेने के लिए गर्म लबादों में लिपटे तो चौराहों और सड़कों पर अलाव जलते नजर आए। दोपहर बाद हल्की धूप निकली जो ठिठुरन से निजात दिलाने के लिए नाकाफी थी। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 16.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शाम के बाद तेजी से गलन बढ़ी और लोग घरों में दुबक गए। रात में कोहरे ने फिर पूरे शहर को अपनी आगोश में ले लिया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्त के मुताबिक उत्तर की ओर से आने वाली बर्फीली हवा तापमान लुढ़का रही हैं। अभी आगे एक हफ्ते तक राजधानी समेत आसपास के मैदानी इलाकों में मौसम का यही मिजाज रहने की संभावना है। धूप देर से निकलेगी। अधिकतम-न्यूनतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। हालांकि, बीच-बीच में कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन