फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   girl dies after falling from 10th floor of Gulshan Vivanta Society in Greater Noida

'मालिक छेड़ता है': ग्रेनो में 10वीं मंजिल से गिरकर मोनिका की मौत, फटे हुए थे कपड़े; परिवार नहीं देख सका लाश

Sat, 22 Aug 2026 05:00 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Sat, 22 Aug 2026 05:00 PM IST
सार

शिकायत में सबसे गंभीर आरोप यह लगाया गया है कि मोनिका ने घर पर बताया था कि फ्लैट मालिक ने उसके साथ तीन-चार बार छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार किया था। जिसकी जानकारी उसने मालकिन को भी दी थी। इससे नाराज होकर मोनिका एक बार काम छोड़कर घर वापस भी आ गई थी, लेकिन मालकिन के मनाने पर वह दोबारा काम पर लौट गई।

विज्ञापन
girl dies after falling from 10th floor of Gulshan Vivanta Society in Greater Noida
मृतक मोनिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा सेक्टर-142 थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी की 10वीं मंजिल से 20 वर्षीय युवती की गिरने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन ने मामले में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

तीन साल से आया का काम करती थी मोनिका
सेक्टर-168 में रहने वाली मोनिका पिछले तीन साल से सेक्टर 137 की सोसाइटी गुलशन विवांता में बच्चे की देखभाल करने वाली आया (नैनी) के रूप में काम कर रही थी। शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस के फोन से सूचना मिली कि मोनिका ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार को सोसाइटी के अंदर जाने से रोका
मृतका के परिजन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें सोसाइटी के अंदर तक जाने नहीं दिया गया। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद न तो शव दिखाया गया और न ही स्पष्ट बताया गया कि शव को कहां ले जाया जा रहा है। 

विज्ञापन

परिवार का आरोप- पुलिस ने की बदसलूकी
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने बिना बताए एम्बुलेंस मंगवाकर शव को सोसाइटी से बाहर भेज दिया, जिसे रोकने की कोशिश परिवार के सदस्यों ने की, लेकिन असफल रहे। देर रात बताया गया कि शव पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-94 शवगृह भेजा गया है। जहां भी सुबह तक शव नहीं दिखाया गया। परिवार ने पुलिस पर बदसलूकी करने और गिरफ्तारी की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

मोनिका ने बताया था- मालिक करता है छेड़छाड़
शिकायत में सबसे गंभीर आरोप यह लगाया गया है कि मोनिका ने घर पर बताया था कि फ्लैट मालिक ने उसके साथ तीन-चार बार छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार किया था। जिसकी जानकारी उसने मालकिन को भी दी थी। इससे नाराज होकर मोनिका एक बार काम छोड़कर घर वापस भी आ गई थी, लेकिन मालकिन के मनाने पर वह दोबारा काम पर लौट गई। 20 अगस्त को मोनिका को एक फोन कॉल आने के बाद वह अचानक विचलित दिखी, लेकिन इसके बावजूद वह उसी दिन दोपहर करीब डेढ़ बजे फिर से काम पर लौट गई थी। परिजनों ने आशंका जताई है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। 

फटे हुए थे मोनिका के कपड़े
शव की तस्वीरों में मोनिका के कपड़े फटे हुए नजर आए। जिससे शारीरिक शोषण की आशंका और गहरी हो गई है। शिकायतकर्ता जगत सिंह ने थाना प्रभारी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो। आरोपी दंपती को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। फ्लैट को सील कर फोरेंसिक जांच कराई जाए ताकि सबूतों से छेड़छाड़ न हो सके। 

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश
फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि पुलिस मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed