फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   क्रेडिट कार्ड का पासवर्ड बदला, 70 हजार उड़ाए

क्रेडिट कार्ड का पासवर्ड बदला, 70 हजार उड़ाए

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Lucknow
Lucknow Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। ‘प्लास्टिक मनी’ कितनी असुरक्षित है, राजधानी के इंदिरा नगर में रहने वाले एक शख्स के साथ हुई 70 हजार की ठगी में फिर साबित हो गया। इस बार साइबर अपराधियों ने इस शख्स के क्रेडिट कार्ड को हैक करके ऑनलाइन शॉपिंग की। साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इंदिरानगर के एके उपाध्याय के जिस कार्ड से यह खरीद की गई, वह बैंक ऑफ बड़ौदा की मुंबई बेस्ड ‘बीओबी कार्ड्स लिमिटेड’ द्वारा जारी किया गया है। इसके जरिए कुछ वेबसाइट्स से ऑनलाइन शॉपिंग की गई है, जिसमें 70 हजार खर्च किए। सेल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस मामले में पीड़ित को बैंक द्वारा ही पासवर्ड नहीं दिया गया था, जो नया क्रेडिट कार्ड जारी करते समय दिया जाना चाहिए। उपाध्याय ने खुद पासवर्ड जेनरेट किया और उपयोग करते थे। इस दौरान उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, कार्ड के नंबर और उससे जुड़ी जानकारियां रजिस्टर की गई थीं। साइबर सेल को शक है कि इसी के जरिए नया पासवर्ड जनरेट किया गया।
विज्ञापन


लूप-होल : सिर्फ कार्ड नंबर और डीओबी से बदला पासवर्ड
एके उपाध्याय के मामले में एक्सपर्ट्स ने बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन पेमेंट के दौरान पासवर्ड बदला गया। साइबर अपराधी ने उनके कार्ड का सीवीवी नंबर हासिल किया जिसे ऑनलाइन लॉग-इन करने के दौरान उपयोग किया। फिर पासवर्ड मांगा जाता है तो उसने ‘फॉरगॉट-पासवर्ड’ के विकल्प पर क्लिक किया। यही व्यवस्था का लूप होल था, जिसमें कार्ड का नंबर व कार्ड धारक की डेट ऑफ बर्थ पूछी गई थी। अपराधी को डेट ऑफ बर्थ की जानकारी थी, और उसने इनके जरिए नया पासवर्ड जनरेट करके पेमेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शॉपिंग कहां से की गई : साइबर सेल को अब पता लगाना होगा कि उनके कार्ड से की गई शॉपिंग का सामान कहां डिलीवर किया गया। साथ ही किन वेबसाइट्स पर कितना पेमेंट किया गया। किसी आईडी से किया गया और किस शहर से किया। जानकारों के अनुसार यह पता करना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा, ऐसे में उम्मीद है कि अपराधी जल्द पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed