फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   फर्जी ई-मेल से 10 लाख की नौकरी देने को कहा

फर्जी ई-मेल से 10 लाख की नौकरी देने को कहा

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Lucknow
Lucknow Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। 4 खरब का टर्न ओवर रखने वाले आरपीजी एंटरप्राइज के चेयरमैन व जाने-माने उद्योगपति हर्ष गोयनका के नाम से फर्जी ई-मेल कर एक व्यक्ति को नौकरी देने की सिफारिश करने का मामला सोमवार को लखनऊ में सामने आया है। इस मामले से संबंधित कंपनी आरपीजी लाइफ साइंसेस लिमिटेड में हलचल मच गई। कंपनी के सेल्स मैनेजर ने लखनऊ साइबर क्राइम सेल में शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साइबर सेल के अनुसार harsh.goenka@rpg-ltd.com ई-मेल अकाउंट से आरपीजी लाइफ साइंसेज के एमडी एएस चौहान के आधिकारिक ई-मेल एड्रेस aschouhan@rpg.in पर 2 ई-मेल किए गए। इस ई-मेल को भेजने वाले ने खुद को हर्ष गोयनका बताते हुए 8 अक्टूबर 2012 का एएस चौहान को जयदीप नामक व्यक्ति को 10.80 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर नौकरी देने के लिए कहा। लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया क्रॉसिंग के पास कंपनी का उत्तर क्षेत्र हेडक्वार्टर है। इस मेल से हैरान मुंबई स्थित अपनी कंपनी के हेडक्वार्टर से एएस चौहान ने लखनऊ में सेल्स मैनेजर दिपांकर कुमार झा से बात की। झा ने इस ई-मेल पर आश्चर्य जताया और मामले में पुलिस की सहायता लेने को कहा। सोमवार को एएस चौहान मुंबई से लखनऊ आए और दिपांकर झा के साथ हजरतगंज कोतवाली स्थित साइबर क्राइम सेल में मामला दर्ज करवाया। सेल प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि यह फर्जी मेल का मामला है। उद्योग घराने से जुड़ा होने की वजह से संवेदनशील है। पुलिस मेल भेजने वाले का पता लगा रही है।
विज्ञापन


ई-मेल के मजमून :
ईमेल-1
8 अक्टूबर 2012, रात 8:49 बजे - ‘जयदीप का रिज्यूमे अटैच्ड है। मैं इन्हें भलीभांति जानता हूं और ये मेरा विश्वास पात्र है। इन्हें जल्द से जल्द कंपनी में बतौर सेल्स मैनेजर रखा जाए। वे आरपीजीएलएस नागपुर में बतौर डीएम काम कर चुके हैं और प्रदर्शन अच्छा रहा है। इस बारे में और कोई चर्चा की जरूरत नहीं है। वे फिलहाल त्र10.80 लाख सालाना सीटीसी पा रहे हैं। - हर्ष गोयनका’
विज्ञापन
विज्ञापन

ईमेल-2
8 अक्टूबर 2012, रात 9:00 बजे - ‘जयदीप का नंबर 9455#@$%@# है। एचआर से कहिए कि वे जयदीप से संपर्क करे। - हर्ष गोयनका’

डोमेन का है फर्क
कंपनी आरपीजी लाइफ साइंसेज लिमिटेड की वेबसाइट का डोमेन rpg.in है, वहीं फर्जी ई-मेल rpg-ltd.com डोमेन से भेजा गया है। ऐसे में साइबर सेल ने इसे फर्जी करार दिया।

कौन हैं हर्ष गोयनका?
सीएट टायर, एचएमवी, सारेगामा इंडिया, फिलिप्स कार्बन ब्लैक, जैसे कंपनियों सहित विश्व की सबसे बड़ी पावर ट्रांसमिशन कंपनी केईसी, आदि आरपीजी एंटरप्राइजेस के अधीन आने वाली कुछ कंपनियां हैं, जिनके हर्ष गोयनका 1988 से मुखिया हैं। वहीं स्पेंसर्स रिटेल, आरपीजी लाइफ साइंसेस, जेनसर टेक्नोलॉजीज जैसे कंपनियां भी उनके अधीन हैं।


... और जयदीप?
इस बीच ‘अमर उजाला’ ने जयदीप कुमार पाल से बात की तो सामने आया कि वे 1983 में लखनऊ यूनिवर्सिटी से बीएससी कर चुके हैं। उन्हाेंने बताया कि वे छह साल पहले लखनऊ छोड़ चुके हैं और त्र10.38 लाख पैकेज पर फिलहाल रांची में एक फार्मा कंपनी में काम कर रहे हैं। जब उनसे हर्ष गोयनका के ई-मेल के बारे में पूछा गया तो उन्हाेंने कहा कि उन्हाेंने ऐसा कोई ई-मेल नहीं किया है और वे इस बारे में नहीं जानते। हालांकि 39 वर्षीय जयदीप पाल अपनी जॉब बदलने की सोच रहे हैं और लखनऊ आकर काम करना चाहते हैं। उनका कहना है कि यह किसी प्लेसमेंट एजेंसी की खुराफात हो सकती है। एक प्लेसमेंट एजेंसी से उनका विवाद चल रहा है। हालांकि उन्हाेंने स्वीकारा कि वे 9 साल पहले आरपीजी लाइफ साइंसेज लिमिटेड में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed